Jalore News
राजेन्द्र नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी - JALORE NEWS
![]() |
Electricity-supply-will-be-disrupted-for-two-and-a-half-hours-in-areas-connected-to-Rajendra-Nagar-feeder |
राजेन्द्र नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में ढाई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 9 जनवरी 2025 ) JALORE NEWS जालोर शहर में 10 जनवरी, शुक्रवार को राजेन्द्र नगर में 11 केवी फीडर के मेंटेनेंस के लिए संबंधित क्षेत्रों में प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता महेन्द्र राजपुरोहित ने बताया कि राजेन्द्र नगर जालोर में 11 केवी फीडर मेंटेनेंस के कारण राजेन्द्र नगर, तिलक द्वार, गांधी चौक, मानपुरा आदि क्षेत्रों में 10 जनवरी, शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें