जालोर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - JALORE NEWS
![]() |
Congress-protests-against-the-central-government-in-Jalore-makes-serious-allegations-against-the-Modi-government |
जालोर में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - JALORE NEWS
जालोर श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 7 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 07 फरवरी 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में कैलेक्ट्रेट जालोर के सामने आयोजित किया गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि अमेरिका से भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से भारत भेजा गया। उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में जंजीरें थी, जिससे भारत और भारतीयों का विश्व स्तर पर अपमान हुआ। इस गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की चुप्पी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "केंद्र सरकार हाय-हाय", "मोदी सरकार हाय-हाय", "भारतीय नागरिकों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे गूंजे।
इस अवसर पर आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल, जुल्फिकार अली, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी, नगराध्यक्ष मुमताज अली, ममता जैन, कैलाश शर्मा, मदनलाल दहिया, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सोनाराम मेघवाल, आम सिंह परिहार, अनिल पंडित, जुबैदा नागौरी, खसराम मेघवाल, शीला चौधरी, सुरेश मेघवाल, मांगीलाल चौधरी, महेंद्र सोनगरा, कृष्ण कुमार वनिका, किसनाराम चौधरी, सुरेश चौधरी, इरफान खान सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार आम जनता और प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर चुप है। उन्होंने केंद्र सरकार को भारतीयों के सम्मान की रक्षा में विफल बताया और आम जनता से इस मुद्दे पर जागरूक होने की अपील की।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें