जन चेतना संस्थान द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Jan-Chetna-Sansthan-organized-a-one-day-district-level-workshop |
जन चेतना संस्थान द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 14 फरवरी 2025 ) जन चेतना संस्थान व एफ. ई. एस के तत्वावधान में जिला परिषद सभागार में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य जालोर जिले के चार ब्लॉक आहोर जालोर जशवंतपुरा भीनमाल जिसमे पर्यावरण संरक्षण ,चारागाह भूमि का संरक्षण और संवर्धन हेतु इनमें ग्राम स्तर पर चारागाह का विकास हेतु कार्यो को बेहतर बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई।
जिसमें जन चेतना संस्थान के निर्देशक रिचा यादव ने संस्थान का परिचय व एफ ई एस के बारे में विस्तार से बताया गया। और इसमें अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया कि गांवों का चयन कर चारागाह का विकास हेतु बेहतर प्रयास करना व जल का संग्रहन करवाना है। जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा में व्रक्षारोपन करना व चारागाह भूमि के प्रति जागरूक होना पड़ेगा । इस दौरान
जालोर सरपंच संघ जिला अध्यक्ष भंवर सिंह बालावत ,बीडीओ भीनमाल राजकुमार ,बीडीओ पृथ्वीसिंह ,एडीओ जालोर दिनेश कुमार गहलोत ,सहायक अभियंता जालोर कुलवंत कालमा व पपियाराम, लक्ष्मी,सुरेश कुमार,ईश्वर उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें