राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई भगवान देवनारायण जयंती - JALORE NEWS
![]() |
Lord-Devnarayan-Jayanti-was-celebrated-with-great-pomp-in-Government;Devnarayan-Girls-Hostel |
राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास में धूमधाम से मनाई गई भगवान देवनारायण जयंती - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 4 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS राजकीय देवनारायण आदर्श बालिका छात्रावास में समर्पण सेवा संस्थान द्वारा भगवान देवनारायण जयंती समारोह का आयोजन बड़े धुम धाम के साथ में मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मंजु मेघवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रहे। मुख्य अतिथि ने भगवान देवनारायण जयंती के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि डॉ मंजु मेघवाल ने बताया कि देवनारायण जी राजस्थान के लोक देवता, शासक ओर महान योद्धा थे।इनकी पुजा मुख्यत राजस्थान, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश में होती है।इनका भव्य मंदिर आसींद में है। गुर्जर समाज में देवनारायण को भगवान की मान्यता हैl
पौराणिक मान्यता के मुताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज पिता ओर साढु खटाणी माता के घर हुआ था।उनका जन्म विक्रम संवत 968 में माघ महीने की शुक्ला सप्तमी की तिथि को हुआ था। संस्थान अध्यक्ष उर्मिला दर्जी ने छात्राओं को भगवान देवनारायण जी द्वारा लोक कल्याण के लिए किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत बताया तथा भगवान देवनारायण जी के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने के बारे में बताया।
इस अवसर पर डॉ मंजु मेघवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, संस्था अध्यक्ष उर्मिला दर्जी, गटु देवी, शिल्पा, भावना, खुशबू, माया, लीला, मनिषा, पुष्पा सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें