महर्षि दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव धूमधाम से मनाया - JALORE NEWS
![]() |
Maharishi-Dayanand-Saraswati-s-Bodhotsav-celebrated-with-great-pomp |
महर्षि दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव धूमधाम से मनाया - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 27 फरवरी 2025 ) सुंदेलाव तालाब स्थित आर्य वीर दल, हनुमान व्यायामशाला में आर्य वीर दल व आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर आर्य वीरांगाना दिव्या सोनी के सानिध्य में यज्ञ हुआ। आर वीर दल राजस्थान संचालक विनोद आर्य ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से मुक्ति पाने के वेदों की ओर लौटो का नारा दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती उन महापुरुषों में एक है।उन्होनें स्त्री शिक्षा, छुआछूत मिटाने, बाल विवाह रोकने आदि की शिक्षाएं दी।
आर्य ने कहा कि गुजरात में पैदा हुए मूल शंकर आज ही के दिन सच्चे शिव की खोज में निकले थे। वह देश परदेश में घूमे गुरु विरजानंद से मथुरा में शिक्षा प्राप्त कर महर्षि दयानंद बने। महर्षि दयानंद ने जीवन भर वैदिक शिक्षा पर जोर दिया।
आर्य वीर दल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि महर्षि दयानंद जैसा कोई भी दुनिया में हुआ है ना होगा। हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। विनोद आर्य व गौरव आर्य की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान दलपत सिंह आर्य ,महामंत्री शिवदत्त आर्य सहित बड़ी संख्या में आर्यवीर एवं वीरांगनाऐ उपस्थित थे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें