नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज जी राजपुरोहित का आहोर विधानसभा में ऐतिहासिक स्वागत - AAHORE NEWS
![]() |
Newly-elected-District-President-Jasraj-Ji-Rajpurohit-received-a-historic-welcome-in-Ahor-Assembly |
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज जी राजपुरोहित का आहोर विधानसभा में ऐतिहासिक स्वागत - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा राजपूत आहोर
आहोर ( 15 फरवरी 2025 ) AAHORE NEWS आहोर विधानसभा क्षेत्र में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री जसराज जी राजपुरोहित का भव्य स्वागत किया गया। आहोर विधायक कार्यालय में विधायक श्री छगनसिंह जी राजपुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में इस स्वागत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विधायक कार्यालय में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
श्री जसराज जी राजपुरोहित के आहोर आगमन पर मंडल अध्यक्षों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोश और उमंग के साथ स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और एकता का प्रतीक बताया। विधायक श्री छगनसिंह जी राजपुरोहित ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पार्टी को मजबूती मिलेगी।
आदर्श विद्या मंदिर वार्षिकोत्सव में पहुंचे जिलाध्यक्ष, संतों और मंत्रियों का आशीर्वाद मिला
इसके बाद आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में श्री जसराज जी राजपुरोहित ने सहभागिता की। इस पावन अवसर पर परम पूज्य संत श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने शिक्षा और संस्कारों पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।
इस भव्य कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री श्री ओटाराम जी देवासी, मुख्य वक्ता श्री खीमाराम जी भाई साहब, पूर्व राज्य मंत्री श्री भूपेंद्र जी देवासी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मिश्रीमल जी मेघवाल, जिला मंत्री श्री भुरसिंह जी देवकी, जिला कार्यालय प्रभारी श्री दिपेंद्र सिंह जी, आहोर विधानसभा से श्री बिशनसिंह सोलंकी, आहोर मंडल अध्यक्ष श्री हकमाराम जी प्रजापत, भाद्राजून पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शैतान सिंह जी राजपुरोहित, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष श्री अमर सिंह जी, चांदराई पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मांगीलाल जी राव, चांदराई मंडल अध्यक्ष श्री लाखाराम जी देवासी, गुड़ा बालोतान मंडल अध्यक्ष श्री अमृत जी देवासी, बागरा मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश जी टेलर सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
संगठन की मजबूती का संदेश, कार्यकर्ताओं में जोश
इस भव्य आयोजन ने आहोर विधानसभा में भाजपा संगठन की शक्ति को उजागर किया। श्री जसराज जी राजपुरोहित के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।
इस स्वागत समारोह और वार्षिकोत्सव ने आहोर की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
wa.me/918239224440न
एक टिप्पणी भेजें