बागरा में 4.50 करोड़ कि लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ विधायक ने किया शिलान्यास - JALORE NEWS
![]() |
Atal-Pragati-Path-will-be-built-in-Bagra-at-a-cost-of-4.50-crores-MLA-laid-the-foundation-stone |
बागरा में 4.50 करोड़ कि लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ विधायक ने किया शिलान्यास - JALORE NEWS
पत्रकार बगसिंह राजपुरोहित बागरा
बागरा ( 15 फरवरी 2025 ) बागरा में शुक्रवार को 4.50 करोड़ रुपए कि लागत से बनने वाले अटल प्रगति पथ सीसी रोड का आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन के साथ शिलान्यास किया ।
अटल प्रगति पथ का भूमिपूजन कार्यक्रम का पं.कमलेशकुमार ठाकुर एवं हार्दिक ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित,प्रधान नारायणसिंहजी राजपुरोहित उपप्रधान प्रतिनिधि हनवंतसिंह देवड़ा,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हुकमसिंह दहिया,बागरा सरपंच सत्यप्रकाश राणा, भाजपा ग्रामीण मण्डल बागरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जवानमल सुथार, मिडिया प्रभारी एवं शक्ति केन्द्र संयोजक बगसिंह राजपुरोहित के कर कमलों द्वारा किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक छगनसिंह राजपुरोहित का ढोल ढमाको के साथ सामैया कर पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया तत्पश्चात अतिथियों का ग्राम वासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का साफे एवं माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया
इस के बाद अतिथियों द्वारा 4.50 करोड़ रुपए कि लागत से बागरा के स्टेट हाइवे से मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन तक स्वीकृत अटल प्रगति पथ सीसी रोड स्वीकृत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। तथा ग्रामीणों ने बागरा में मुलभुत सुविधाओं को लेकर विधायक को सौपे ज्ञापन इस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही अन्य विकास कार्यों को लेकर काम शुरू किया जाएगा।
इस दौरान किसान मोर्चा मंडल मंत्री जोरसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित, उपसरपंच एवं भाजयुमो जिला मंत्री जितेंद्र घांची, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमरावखां धाणसा, भाजयुमो मंडल मंत्री कालुराम घांची,एस सी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष आदाराम लुकडा, शक्ति केन्द्र संयोजक लक्ष्मण देवासी, सहसंयोजक पीरसिंह काबावत,एस टी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार राणा, मोडाराम लौहार, मगराज प्रजापत,थानमल प्रजापत,
रमेश कुमार मेघवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेशखांन कोटवाल,अम्बालाल जैन,धनराज रावल,जोगाराम भील, रतनलाल सुथार,वागसिंह राजपुरोहित,गटाभारती गोस्वामी, रणछोड़ाराम घांची, कालुसिंह आकोली,गंगासिंह सिंधल,कान्तिलाल अग्रवाल ,तिकमाराम देवासी,उतमसिंह राजपुरोहित,जालमसिंह राजपुरोहित आदि मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें