भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जय श्री गर्ग का जालोर में भव्य स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Mahila-Morcha-State-General-Secretary-Jai-Shri-Garg-received-a-grand-welcome-in-Jalore |
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री जय श्री गर्ग का जालोर में भव्य स्वागत - JALORE NEWS
जालोर ( 5 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री पार्षद जय श्री गर्ग के जालोर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जय श्री गर्ग के साथ प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल, नगर अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी, नगर महामंत्री दिनेश कुमार महावर, नगर मंत्री रतन सुथार , पार्षद दिनेश कुमार बरोट, जिला मंत्री सुशील सेन ,उर्मिला दर्जी, गोपाल सिंह, श्रवण कुमार ओड़, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री गर्ग के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महिला मोर्चा संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनावों के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया।
जय श्री गर्ग ने जालोर की जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
उन्होंने अपने पुराने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैं 1995 में अपने अंकल के साथ जालोर आई थी और अब इतने वर्षों बाद यहां आने का अवसर मिला है। जालोर में हमेशा अपनापन महसूस होता है और यहां की जनता का प्रेम व समर्थन अविस्मरणीय है।"
कार्यकर्ताओं में उत्साह, आगामी रणनीतियों पर चर्चा
इस भव्य स्वागत समारोह से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर सकारात्मक चर्चाएं हुईं। कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा को और अधिक सक्रिय बनाने और भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें