"मन की बात में मोदी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर, जालोर को मिली विकास की सौगात" - JALORE NEWS
![]() |
In-Mann-Ki-Baat-Modi-emphasizes-on-self-reliant-India-Jalore-gets-the-gift-of-development |
"मन की बात में मोदी का आत्मनिर्भर भारत पर जोर, जालोर को मिली विकास की सौगात" - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 23 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, खेलों में भारत की उपलब्धियां और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि "मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से आत्मीय संवाद का माध्यम है, जिससे देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलावों को साझा किया जाता है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं की महत्वाकांक्षा, उनके इनोवेशन, स्टार्टअप्स, स्वच्छ भारत अभियान और भारतीय खेल प्रतिभाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि "आज का युवा केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नए अवसरों का निर्माण कर रहा है और दूसरों को रोजगार देने वाला बन रहा है।"
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर जालौर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र जी देवासी, पूर्व आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित,भाजपा जिलामहामंत्री प्रकाश छाजेड़,नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तमचंद गर्ग,निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी,निवर्तमान सभापति गोविंद टांक,निवर्तमान उपसभापति अम्बालाल व्यास,जिला कोशाध्यक्ष महेंद्र मुणोत,जिला कार्यालय मंत्री डिंपलसिंह,मुकेश राजपुरोहित,रतन सुथार,अरविंद गर्ग,अचल सिंह परिहार,नाथूसिंह तीखी,संजय बोराणा,दिनेश बारोट,मनोहर राणा,परमवीर सिंह भाटी, गीता बारोट, अमन मेहता,महेंद्र प्रजापत, श्रवण कुमार ओड़,मांगूसिंह,अजय जाटव,घनस्याम सुंदेशा सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मन की बात कार्यक्रम के पश्चात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित के प्रथम बार भाजपा जिला कार्यालय पधारने पर उनका साफा माला दुपट्टा से कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सही कहा कि "आज का युवा खुद के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी सोच रहा है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं के लिए नए रास्ते खोले हैं।" उन्होंने कहा कि जालौर के युवा भी प्रधानमंत्री के इस संदेश को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकते है।राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी तथा जालोर विधायक राजस्थान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एक साल में बहुत ही अच्छा बजट पेश किया गया है।
जालोर के लिए सबसे बड़ी घोषणा जालोर शहर में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर कई बार दिक्कतें होती है, इससे छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने जालोर में रिंग रोड बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा जालोर- रेवतड़ा-सायला -बागोड़ा स्टेट हाईवे 16 बी पर 25 करोड़ से ब्रिज बनाने की घोषणा की है। साथ ही उड़ान योजना के तहत नून हवाई पट्टी का विकास किया जाएगा, यहां बड़े जहाज उतरे, इसलिए यहां का विकास होगा।इसी प्रकार जालोर पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल व सिविल ब्रांच की सीटों में वृद्धि करने की घोषणा की है। वहीं जालोर के निकट केशवाना में घुमंतु- अर्ध घुमन्तु बच्चों के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा की गई है। जालोर जिला मुख्यालय पर जिला कारागार छोटा पड़ रहा है, इसलिए नई जेल का निर्माण करने की भी घोषणा की गई है।
सायला में नगर पालिका भवन बनाने की भी घोषणा की गई है।इसी प्रकार सिराणा से रंगाला तक और वासन से धारेश्वर महादेव तक सड़क निर्माण करने की घोषणा की गई है।
पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र जी देवासी ने कहा कि "प्रधानमंत्री का यह संवाद हमें बताता है कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देंगे।"
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें भाग लेना होगा। इस पर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि "स्वच्छता एक आदत होनी चाहिए, न कि मजबूरी। प्रधानमंत्री ने जिस तरह इसे जन आंदोलन बनाने की बात की है, हमें उसे अपनाना चाहिए।"
इस दौरान निवर्तमान नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि "जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पानी की बचत और हरियाली बढ़ाने की दिशा में हमें जागरूक होना होगा।"
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी सराहा और युवाओं से खेलों में भाग लेने की अपील की। जिला कार्यालय मंत्री डिंपलसिंह ने कहा कि "आज हमारे खिलाड़ी पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। हमें प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना चाहिए।"
इस दौरान जालौर के भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों का समर्थन करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करने और जनता तक भाजपा की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता और युवाओं को सशक्त बनाने के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तमचंद गर्ग ने कहा कि "प्रधानमंत्री ने जो मार्ग दिखाया है, हमें उसे अपनाकर अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देनी होगी।"
प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा की तरह इस बार भी प्रेरणादायक रहा। जालौर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे ध्यान से सुना और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता और युवा सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिज्ञा ली।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें