जालोर में वैभव गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - JALORE NEWS
![]() |
Vaibhav-Gehlot-was-given-a-grand-welcome-by-Congress-workers-in-Jalore |
जालोर में वैभव गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 6 फरवरी 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस कमेटी की और से आज शाम 4.00 बजे लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत एवम पूर्व आरसीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का स्वागत सत्कार कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में राजीव गांधी भवन जालोर रखा गया।
सर्वप्रथम लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत ने नवीनतम निर्माण किये गये कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन का निरीक्षण कर उसका अवलोकन किया।
कार्यक्रम में समस्त कांग्रेसजन द्वारा वैभव गहलोत को साफा पहनाकर एवम माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा कि हम समस्त कांग्रेसजन को राज्य की भाजपा सरकार की विफलताओं को आमजन के बीच उजागर करना चाहिए साथ ही उन्होंने पुरवर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए ऐतिहासिक कार्यो की जानकारी जनता तक पहुचाने की अपील की। अंत मे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार करने पर धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, उम सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, जिला महासचिव महेंद्र पाल सिंह,ओबीसी जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल गहलोत, मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पीर सिंह मालपुरा, लीला राजपुरोहित, सोनाराम मेघवाल, मांगीलाल गर्ग,खसराम मेघवाल,मिश्रीमल गहलोत, जुबैदा नागोरी,शीला चौधरी, सुष्मिता गर्ग,गीता श्री,अशोक परिहार, कृष्ण कुमार वनिका,आंसू खान,उम्मेद सिंह चारण, पुखराज मेघवाल निम्बला,इकबाल खान,ओमप्रकाश चौधरी, इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें