अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पण सेवा संस्थान का विशेष आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Special-event-organized-by-Samarpan-Seva-Sansthan-on-International-Women-s-Day |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पण सेवा संस्थान का विशेष आयोजन - JALORE NEWS
जालौर ( 8 मार्च 2025 ) समर्पण सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आज राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास जालोर में संस्था के बैनर तले मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ मंजु जी मेघवाल ने महिला दिवस के अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात की गई।
समर्पण सेवा संस्थान की अध्यक्ष उर्मिला दर्जी ने बालिका को सशक्तिकरण होने के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपना एवं परिवार का नाम रोशन करने की बात बताई गई।आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व का दिन है। इसलिए आज के अवसर पर आप सभी को महिला दिवस विशेष शुभकामनाएं हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ मंजु जी मेघवाल, समर्पण सेवा संस्थान अध्यक्ष उर्मिला दर्जी, मनिषा कुमारी, गीता जी बारोट, सचिव जोशना कुमारी, टीना देवी, सीमा देवी,पुष्पा,रेखा,नीतु कुमारी,तारा कुमारी,सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें