हिन्दू युवा संगठन संस्था व समर्पण सेवा संस्थान द्वारा आज सावित्री बाई फुले पुण्यतिथि मनाई गई - JALORE NEWS
![]() |
Savitribai-Phule-s-death-anniversary-was-celebrated-today |
हिन्दू युवा संगठन संस्था व समर्पण सेवा संस्थान द्वारा आज सावित्री बाई फुले पुण्यतिथि मनाई गई - JALORE NEWS
जालौर ( 10 मार्च 2025 ) JALORE NEWS राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास में हिन्दू युवा संगठन संस्था व समर्पण सेवा संस्थान द्वारा सावित्री बाई फुले पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हिन्दू युवा संगठन संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने छात्राओं को सावित्री बाई फुले जी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जी थी जिन्होंने संघर्षों से लड़ते हुए महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर बढ़ाया था।
हिन्दू युवा संगठन संस्था नगर अध्यक्ष एडवोकेट हेमेंद्र सिंह बगेड़िया ने छात्राओं को सावित्री बाई फुले जी के पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ने की बात बताई।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलिप सोलंकी ने छात्राओं को बताया कि सावित्री बाई फूले ने महिलाओं एवं पिछड़े वर्गों के कल्याण हेतु बहुत ही सराहनीय कार्य किया था।
कालिका पेट्रोलिंग युनिक की महिला पुलिस प्रमिला पुनिया एवं कमला ने छात्रावास की बालिकाओं को महिला पुलिस की ओर से किये जा रहें कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
समर्पण सेवा संस्थान अध्यक्ष उर्मिला दर्जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया ओर छात्रावास की बालिकाओं को सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं के अधिकारियों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर हिन्दू युवा संगठन संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी जी, एडवोकेट हेमेंद्र बगेड़िया, समर्पण सेवा संस्थान अध्यक्ष उर्मिला दर्जी, महिला कांस्टेबल प्रमिला पुनिया,कमला जी, मनिषा कुमारी, पुजा,सिवणा दैवासी,नैतु कुमारी,तारा कुमारी, सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें