पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर भाजपा नगर मंडल ने किए सेवा कार्य - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-did-service-work-on-the-birthday-of-former-Chief-Minister-Vasundhara-Raje |
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिवस पर भाजपा नगर मंडल ने किए सेवा कार्य - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 8 मार्च 2025 ) JALORE NEWS भारतीय जनता पार्टी जालौर , नगर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी सिंधिया के जन्मदिवस पर जालौर शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए
जालौर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने बताया कि जालौर शहर में सामान्य चिकित्सालय में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी बालावत के सानिध्य एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश जी छाजेंड की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया ।
इसके पश्चात आदर्श गौशाला सिरे मंदिर रोड पर गायों को हरा चारा खीला कर दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की ।
साथ ही शहर में स्थित मुख बधिर विद्यालय में बालक बालिकाओं को ताजे फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया बालकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय एवं विद्यालय प्रशासन की खूब तारीफ की ।
साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यकताओं द्वारा महिलाओं को बिस्किट एवं फल वितरित किए गए महिलाओं ने जय राजस्थान एवं भारत माता की जय के उद्घोष लगाएं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह जी बालावत ,भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ , ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष ओबाराम देवासी , भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया , जिला मंत्री भूर सिंह देवकी ,सुशीला सेन , निवर्तमान उपसभापति अंबालाल व्यास, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर , सुरेश सोलंकी ,नगर महामंत्री रतन सुथार ,नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, महेश भट्ट , अमन मेहता, परमवीर सिंह भाटी , गीता बारोट , डिम्पल सिंह ,सुरेश सुदेशा , अचल सिंह परिहार , भंवर सिंह , जबराराम , दिनेश बारोट, गोविंद टाक, राजू परिहार , भैरू सिंह गुर्जर , उर्मिला दर्जी, दिनेश बारोट,रमेश मेघवाल, सुरेश आदि कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें