मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को जालोर में कार्यालय उप निदेशक, पर्यटन विभाग खोले जाने के लिए लिखा पत्र - JALORE NEWS
![]() |
Chief-Whip-Jogeshwar-Garg-wrote-a-letter-to-Deputy-Chief-Minister-Mrs.-Diya-Kumari-to-open-the-office-of-Deputy-Director-Tourism-Department-in-Jalore |
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को जालोर में कार्यालय उप निदेशक, पर्यटन विभाग खोले जाने के लिए लिखा पत्र - JALORE NEWS
जालौर ( 5 मार्च 2025 ) JALORE NEWS राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राज्य की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी को जालोर में कार्यालय उप निदेशक, पर्यटन विभाग खोले जाने के लिए पत्र लिखा है।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से जालोर क्षेत्र को गोडवाड सर्किट में सम्मिलित किये जाने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि गोडवाड सर्किट में सम्मिलित होने से जालोर में पर्यटन संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।
जालोर के पर्यटन नक्शे पर जालोर किला मुख्य आकर्षण है। इस दुर्ग तक सुलभ आवागमन के लिए नवीन रोड़ का कार्य प्रस्तावित है जो जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। इससे भी पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी से निवेदन किया कि जालोर पर्यटन के एक मुख्य केन्द्र के रूप में उभर रहा है। पर्यटकों को समुचित सुविधाएं प्राप्त हो सकें इसकी सुनिश्चितता के लिए जालोर जिला मुख्यालय पर उप निदेशक, पर्यटन विभाग खोले जाने की नितांत आवश्यकता है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें