मूक बधिर बच्चे उज्ज्वल राजस्थान उज्ज्वल जालोर मेगा प्रदर्शनी को देख हुए हर्षित - JALORE NEWS
![]() |
Deaf-and-dumb-children-were-delighted-to-see-the-Ujjwal-Rajasthan-Ujjwal-Jalore-Mega-Exhibition |
मूक बधिर बच्चे उज्ज्वल राजस्थान उज्ज्वल जालोर मेगा प्रदर्शनी को देख हुए हर्षित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 7 मार्च 2025 ) JALORE NEWS जालोर के गिठाला रिसॉर्ट में आयोजित "उन्नत राजस्थान, उन्नत जालोर" मेगा प्रदर्शनी के दूसरे दिन हजारों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जालोर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने भी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की।
विशेष रूप से महावीर आवासीय मूक बधिर विद्यालय के बच्चों ने अपने शिक्षकों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया। सांकेतिक भाषा के माध्यम से उन्हें प्रदर्शनी की जानकारी दी गई, जिसे देखकर बच्चे उत्साहित हो गए।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण डायनासोर का अंडा रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। प्रदर्शनी का संचालन दिल्ली की प्रयास संस्था द्वारा किया जा रहा है।
आज होगा समापन समारोह
प्रदर्शनी का समापन समारोह आज दोपहर 1 बजे गिठाला रिसॉर्ट में आयोजित होगा। इसमें सांसद लुंबाराम चौधरी, मुख्य सचेतक एवं विधायक जालोर जोगेश्वर गर्ग, विधायक आहोर छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला प्रमुख राजेश राणा सहित भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ – श्रवण सिंह राव
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की सैकड़ों योजनाएं सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रही हैं, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है।
प्रदर्शनी में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर साफ है कि जालोर के लोग सरकार की विकास योजनाओं और नवाचारों में गहरी रुचि रखते हैं।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें