वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार गहलोत बने भारत-तिब्बत समन्वय संघ जालोर जिलाध्यक्ष - JALORE NEWS
![]() |
Senior-advocate-Basant-Kumar-Gehlot-became-the-district-president-of-India-Tibet-Coordination-Association-Jalore |
वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार गहलोत बने भारत-तिब्बत समन्वय संघ जालोर जिलाध्यक्ष - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 9 मार्च 2025 ) JALORE NEWS भारत-तिब्बत समन्वय संघ उत्तर पश्चिम क्षेत्र के जोधपुर प्रांत में जालोर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार गहलोत को मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
संघ के जोधपुर प्रांत प्रभारी कुलदीप कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ के राष्ट्रीय महामंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) श्रीनिवास राव एवं राजो मालवीय ने जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एकलव्य भंसाली की अनुशंसा पर बसंत कुमार गहलोत को जालोर जिलाध्यक्ष नियुक्त कियासंगठन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका है।
संगठन और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका
बसंत कुमार गहलोत जालोर जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने सामाजिक और विधिक सेवा कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वे धार्मिक और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक हैं और समाज में अपनी निष्पक्ष व निष्कलंक छवि के लिए पहचाने जाते हैं।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बसंत कुमार गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रांत अध्यक्ष और संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संघ की विचारधारा और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
गहलोत की नियुक्ति पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और उनके नेतृत्व में संघ को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें