जालोर में राजीव गांधी भवन का लोकार्पण, कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर तीखे हमले - JALORE NEWS
![]() |
Congress-workers-conference-in-Jalore-Dotasara-Julli-cornered-BJP |
जालोर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, डोटासरा-जुली ने भाजपा को घेरा - Congress workers conference in Jalore, Dotasara-Julli cornered BJP
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 15 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस के पुनः निर्मित कार्यालय राजीव गांधी भवन का आज सुबह 11.00 बजे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली की उपस्थिति में मंगलवार को फीता काटकर लोकार्पण किया गया।
बाद में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन श्री मलकेश्वर मठ जालोर में आयोजित हुआ। इससे पहले मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजन किया गया।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के कारण हालात ख़राब बने हुए है। सरकार के मंत्री तो बस इसी से खुश है कि एक बाबू मिल गया और एक गाड़ी मिल गई। बाकि जनता की किसी को कोई परवाह ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें संगठित रहना होगा।
सभी को आपसी मतभेद और मनमुटाव को दूर रखकर पार्टी के हित में काम करना होगा। तभी राज्य की निकम्मी और नाकारा सरकार को हटाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मेरा मोदी जी से आग्रह है कि एक मुख्यमंत्री तो पर्ची से देवदर्शन के लिए बना दिया, अब राजस्थान के विकास के लिए एक मुख्यमंत्री काम के लिए बना दो। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि कार्यकर्ता का अपमान स्वीकार नहीं होगा। हमें कार्यकर्ता की बात को सुनना होगा। तभी हम मजबूत बनेंगे। भाजपा तो लोगों को भ्रमित करती है, देश को धर्म के नाम पर बाटती है। हमें मिलकर काम करना होगा, तभी भाजपा की सच्चाई को जनता के सामने लाया जा सकेगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जुली ने कहा कि कांग्रेस ने आरटीई, आरटीआई, मनरेगा समेत कई योजनाओं की सौगात दी। आम जन के लिए विभिन्न पेंशन की योजना बनाई। गरीब बच्चों को फ्री शिक्षा की सौगात दी। यह है कांग्रेस। और भाजपा ने तो आपका जिला तोड़ दिया। रानीवाड़ा नगर पालिका तोड़ दी। पंचायतों को भी अपने लाभ के लिए तोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे है। सीएम ने एक मीटिंग में कहा है कि मनरेगा में पैसा उड़ रहा है जबकि नरेगा के पैसे नहीं आ रहे है। भाजपा सरकार ने तो काले कृषि क़ानून लाकर किसानों की बलि ली है। किसानों को बीमा राशि नहीं मिल रही है। इधर मध्यप्रदेश से पानी को लेकर हुआ समझौता हमारे लिए कुठाराघात है। हरियाणा से पानी का समझौता राजस्थान के साथ धोखा है। भाजपा कहती थी कि हरियाणा के समान पेट्रोल डीजल के रेट करेंगे, तो अभी तक ऐसा क्यों नहीं हुआ।
भाजपा सरकार तो कहती है कि इंग्लिश मीडियम स्कूल की समीक्षा करेंगे। सिर्फ समीक्षा करते रहोगे काम कब करोगे। भाजपा वाले सिर्फ रंजिश रखते है। जालोर में 20 साल से इनका सांसद है फिर भी ट्रेनों के लिए वर्षो से गुहार लगानी पड रही है। विपक्ष के लोगों के खिलाफ ईडी आ जाती है। राज्य में ईडी की 193 कार्यवाही हुई और चालान सिर्फ दो लोगों के खिलाफ। इससे भाजपा सरकार की डराने की पॉलिसी उजागर होती है।
जालोर सिरोही सांसद प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार को 15 महीने पूरे हो गए है। लेकिन राज्य में सरकार के खिलाफ घोर निराशा का माहौल है। कोई विशेष काम नहीं हुआ है। जबकि कांग्रेस राज में जालोर को मेडिकल कॉलेज, किले पर सडक, टाउन हॉल समेत कई सौगात दी। लेकिन भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज को ही रोक दिया। जबकि काम शुरू हो गया था। कांग्रेस राज की सभी जनहित योजनाओं को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार केवल राजनीतिक द्वेष पूर्वक पुरवर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का कार्य कर रही है।जिले जालोर में कांग्रेस शासन में ऐतिहासिक कार्य हुए लेकिन भाजपा उन कार्यो को भी रोकने का कार्य कर रही इसलिए जालौर वासियों को मजबूरन न्यायालय में पीआईएल दाखिल करने की नोबत आ रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि भाजपाराज में जवाई पुनर्भरण योजना की डीपीआर अधरजुल में लटकी पड़ी है। भाजपा ने साँचोर को जिला निरस्त कर दूर दराज रहने वाले ग्रामीणों के साथ धोखा किया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर ने कहा कि राजीव गांधी भवन पुनर्निर्माण में सभी कांग्रेसजन का सहयोग रहा है हम उन सभी सहयोग कर्तागण के मान सम्मान हेतु अलग से कार्यक्रम भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के नवीन निर्माण हेतु पीसीसी द्वारा दिये गये टारगेट के ज्यादा ही जालोर जिला कांग्रेस सहयोग करने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि दिल्ली से एक पर्ची आई और भाजपा के राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बन गए लेकिन उनमें प्रशासनिक एवम राजनेतिक अनुभव की कमी है। राज्य में अभी तक नरेगा का भुगतान भी समय पर नही आ रहा हैं। भाजपा के नेताओं को सिर्फ माला साफा की ही चिंता है जमीनी स्तर पर आमजन की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि जिले के सभी नेतागण एवम कार्यकर्ता के आर्थिक सहयोग से राजीव गांधी भवन जालोर को पुनिर्मित किया जा सका है। यह भवन समस्त कांग्रेसजन का है जिसकी देखरेख एवम सार सम्भाल रखना हम सभी कांग्रेसजन की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम को पाली विधायक भीमराज भाटी,जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मोहन डागर, जिला सह प्रभारी हरिश परिहार, नैन सिंह राजपुरोहित, उम सिंह राठौड़, लाल सिंह धानपुर, ईशराराम विश्नोई,शहजाद अली,भूराराम सीरवी,श्रवण पटेल,नत्थू खान, हिन्दू सिंह दूठवा, जुल्फिकार अली,कल्याण सिंह बोकड़ा, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत,भोमाराम मेघवाल, वीरेंद्र जोशी,सवाई सिंह चम्पावत, गलबराम मीणा,सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह,नगराध्यक्ष मुमताज अली,लक्ष्मण सिंह सांखला, बसंत सुथार, रमेश सोलंकी,चुन्नीलाल गहलोत,खसाराम मेघवाल,अनिल पंडत,सुरेश मेघवाल, सुरेश चौधरी, ममता जेन, सुष्मिता गर्ग, शीला चौधरी, सोनाराम मेघवाल, बस्तीमल चौहान, भवर सिंह बालावत,आम सिंह परिहार, जवानाराम परिहार, पीर सिंह मालपुरा, प्रेम सिंह मीठड़ी,आसुराम देवासी,शैतान सिंह धनानी,गोपाल देवासी सुल्तान खान भाटी,रामराम चौधरी, प्रवीण विश्नोई,मांगीलाल प्रजापत,महेंद्र सोनगरा, उम्मेद सिंह चारण, सुरेश माली,सुरेश कलमाडी, अब्दुल रज्जाक,ईश्वर सिंह बालावत,सहित तमाम जिले के कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें