श्रीराम जन्मोत्सव पर विशेष झांकियों के साथ आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा - JALORE NEWS
![]() |
Final-meeting-held-to-prepare-the-program-outline |
कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अन्तिम बैठक आयोजित - Final meeting held to prepare the program outline
जालोर ( 5 अप्रैल 2025 ) JALORE NEWS विश्व हिन्दू परिषद से प्रेरित सनातन महोत्सव समिति द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर विशेष झांकियों के साथ आज रविवार को भव्य शोभायात्रा भारत माता चौक, तिलक द्वार से प्रातः 8 बजे निकलेगी।
सनातन महोत्सव समिति के संयोजक अम्बालाल व्यास ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव पर शान्तिनाथजी महाराज की असीम कृपा से एवं गंगानाथजी महाराज के शुभ आशीर्वाद एवं साधु-संतों के संरक्षण में विशेष झांकियों के साथ आज भव्य शोभायात्रा का प्रारम्भ आज रविवार को प्रातः 8 बजे भारत माता चौक, तिलक द्वार से भगवान श्रीराम की तस्वीर पर साधु संतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर होगा।
शोभायात्रा में ऊंट, घोड़े, ऊंट गाड़ी, नौबत बाजा, पंजाबी ढोल, नासिक ढोल, बैंड बाजा सहित विभिन्न प्रकार की विशेष झांकियों का समावेश होगा। शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ अखाड़े का प्रदर्शन किया जायेगा। शोभायात्रा का जगह– जगह पर व्यापारियों, विभिन्न समाजों, रामभक्तों, सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा, जलपान, शरबत, फल, फलाहार द्वारा स्वागत किया जायेगा।
शोभायात्रा को लेकर अन्तिम बैठक आयोजित
शोभायात्रा को लेकर अन्तिम बैठक जलंधरनाथ धर्मशाला में शुक्रवार रात्रि 9 बजे आयोजित हुई। बैठक में शोभायात्रा के शुरुआत से लेकर अन्तिम स्थान पर पहुंचने तक की रूपरेखा बनाकर समिति सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
शोभायात्रा भारतमाता चौक से प्रारम्भ होकर हरिदेव जोशी सर्किल, पंचायत समिति, भक्त प्रहलाद चौक, बड़ी पोल, घांचियों की पिलानी, सदर बाजार, माणक चौक, गांधी चौक, सूरजपोल, कालका कॉलोनी, जागनाथ महादेव गली, राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराया से होते हुये पुनः तिलक द्वार स्थित रामदेवजी मंदिर पहुंचेगी जहां साधु संतो द्वारा भगवान श्रीराम की महाआरती कर प्रसादी वितरण के साथ सम्पन्न होगी।
हर गली, हर चौराहे पर स्वागत व पुष्पवर्षा
➡️ विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों एवं राम भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा, जलपान, शरबत वितरण की व्यवस्था रहेगी।
➡️ पूरे नगर को भगवा पताकाओं, आकर्षक रंगोली एवं श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान किया जाएगा।
➡️ महिलाओं (मातृशक्ति) से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
➡️ रामनवमी के पावन अवसर पर हर घर में दीप प्रज्वलित कर, मंदिरों एवं घरों में संकीर्तन किया जाएगा।
सम्पर्क सूत्र (झांकी एवं सेवा कार्य हेतु):
📞 9414375271 | 7726089867 | 9610005290 | 9414566345 | 9950251414 | 9782738100
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें