मुंबई में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का भव्य अभिनंदन प्रवासी समाज व मारवाड़ी समाज की भूमिका पर जोर - BHINMAL NEWS
![]() |
Grand-welcome-to-BJP-District-President-Jasraj-Rajpurohit-in-Mumbai |
मुंबई में भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित का भव्य अभिनंदन प्रवासी समाज व मारवाड़ी समाज की भूमिका पर जोर - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
मुंबई / भीनमाल ( 5 अप्रैल 2025 ) BHINMAL NEWS भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद जसराज राजपुरोहित के प्रथम मुंबई आगमन पर राजस्थानी छत्तीस कौम प्रवासी संघ मुंबई द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि प्रवासी मारवाड़ी समाज की भूमिका और भाजपा की नीतियों पर विचार-विमर्श का सशक्त मंच भी रहा।
समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राज के पुरोहित, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व विधायक रानीवाड़ा नारायणसिंह देवल और मेहसाणा (गुजरात) भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश राजगोर, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह जिले से हैं, सभी ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों की सराहना करते हुए प्रवासी समाज से आग्रह किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएं।
राज के पुरोहित ने कहा कि प्रवासी मारवाड़ी समाज देशभर में अपने पुरुषार्थ और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं । अब समय हैं कि यह समाज राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ाए। पूराराम चौधरी ने जोर दिया कि जमीनी स्तर पर संगठन की मज़बूती में प्रवासी सहयोग बेहद अहम हैं।
नारायणसिंह देवल ने कहा कि हमारे गांवों से निकले युवा जब देश के महानगरों में नेतृत्व करते हैं, तो गौरव की अनुभूति होती है। गिरीश राजगोर ने जसराज राजपुरोहित को बधाई देते हुए कहा कि गुजरात से मुंबई और जालोर तक भाजपा की विचारधारा को जोड़ने वाले ऐसे नेताओं की आज जरूरत हैं।
इस आयोजन में प्रतापचंद दाता, नरेंद्र चौधरी, चतराराम वाली, गणपत खिरोड़ी, नवाराम पुरोहित, धुखसिंह कारोला, भावाराम चौधरी, फूलचंद तातडा, नरसीराम डभाल, सुरेश जैन, सुरेश माली, बाबूलाल भादू, माधव देवासी, वागाराम सुथार, प्रहलाद प्रजापति, ललित एन राजपुरोहित समेत कई गणमान्य प्रवासी बंधु उपस्थित रहे।
समारोह का समापन समाज, संस्कृति और संगठन के बीच समन्वय की भावना के साथ हुआ।
सम्मान समारोह मे मिलापचंद कानूनगो, खिरोड़ी सरपंच खंगारमल पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि मोहनलाल तातडा, कनकराज घोड़ा, अमृतलाल संघवी, अजयराज पुरोहित, विजयराज नून, भवरलाल ऊन, जोगसिंह साकरणा, राजुभाई समरानी, मेवाराम सुथार, प्रवीण खिरोड़ी, सुरेश सरियाणा, प्रभुराम लूंभावास, मंगल पुरोहित, कांतिलाल सारियाणा, हमीराराम केरिया, पुखराज रतनपुरा, कृष्ण, रमेश वाटेरा, जसवंत रोड़ा, तुलसीराम कैलाशनगर, जीतेन्द्रसिंह राठौड़, रमेश घासेड़ी, अखाराम चौधरी, धीराराम खिरोड़ी, दिनेश बालेरा, विक्रम खिरोड़ी, पंकज दाता, ललित जोधावास, खिमाराम तातडा़, महावीर पुरोहित रवि वाली, जुहारमल उड़, मश्रसिंह खिरोड़ी, हेमंत पुरोहित, मोहनलाल पालड़ी, राजस्थान भाजपा सेल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, नानजीराम वाली, मोहनलाल वाली, माधाराम देवासी, सुरेश माली, मगनलाल चौधरी (टारगेट ग्रुप), टीकम वाली, श्रवण तातडा, महावीर तातडा, मोहनलाल घांची, बाबूलाल विश्नोई, धर्माराम खिलेरी, अर्जुनपुरी, निबाराम देवासी, डायाराम भूरिया, जबरसिंह आईपुरा, सुरेश राजपुरोहित, छगनलाल दोलपुरा, राणमल गांधीमुथा, नारायणसिंह राव, गोविंद सरतरा, रेवाराम अणखोल, गणपत मोढ, महेंद्र रणोदर, प्रभुराम प्रजापति, सरेमल लाल ईटाडा, सावलाराम वाली, सावलाराम प्रजापति, जसवंतसिंह राठौड़, देवाराम माली, पुनमाराम, सुरेश चौधरी, हरीश प्रजापति, मनोज भेटाला समेत कई प्रवासी बंधु मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें