रानीवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन - RANIWARA NEWS
![]() |
A-grand-procession-was-organized-on-the-occasion-of-Hanuman-Jayanti-in-Raniwada |
रानीवाड़ा में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन - RANIWARA NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
रानीवाड़ा ( 15 अप्रैल 2025 ) RANIWARA NEWS हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी तहसील रानीवाड़ा द्वारा आज विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ श्री श्री 1008 लेहर भारती जी महाराज, सुराज कुण्ड मठ बड़गांव के पावन सान्निध्य में सुराज कुण्ड से हुआ, जो नगर के मुख्य बाजार से होती हुई आदर्श मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य युवा आचार्य श्री श्री अभयदास जी महाराज (सदगुरु धाम, तखतगढ़) ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। साथ ही श्री श्री 1008 गणेशगिरी जी महाराज, साध्वी पंखु बाई (माधव आश्रम, डुमरी), संत प्रकाश दास जी महाराज, और सीए रुद्राकिशन भाई ने भजनों की मधुर प्रस्तुति से भक्तिमय वातावरण बना दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, पुलिस अधीक्षक जालौर ज्ञानचंद यादव, गौभक्त नरेंद्र पुरोहित (धानोल), डॉ. किशन जोशी (जिला संघ संचालक भीनमाल), प्रकाश पुरोहित (जिला कार्यवाह), केशव अरोड़ा (प्रदेश प्रमुख, हिंदू युवा वाहिनी), अर्जुन सिंह कागमाला (प्रदेश संयोजक), मदन कुलडिया (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान), नरेश राजपुरोहित (प्रदेश महामंत्री), पुलिस उप अधीक्षक भवानी सिंह इंदा, बीसीएमओ गणपत लाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई पदाधिकारी जैसे रमेश भाई आंजना, भंवर सिंह परमार, बलवंत पुरोहित, प्रकाश जांगु, पारसराम राणा, अमृत चौधरी, छैलसिंह सोलंकी, जे.के. पुरोहित, भगराज चौधरी, भंवरलाल पुरोहित, कृष्ण चौधरी, इंदा राम गर्ग, पार्षद दिनेश बारोट जालोर , नरेश ठाकोर, जोइता राम चौधरी, ईराराम चौधरी, रमेश पुरोहित, ताराराम चौधरी, प्रवीण सिंह, ईश्वर भाई पुरोहित, सुरता राम देवासी, रायमलसिंह पुरोहित, खेतसिंह चौहान, विक्रम सिंह बिलड़ व तहसील क्षेत्र के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रानीवाड़ा थाने के सीआई दीप सिंह चौहान पुलिस दल के साथ मुस्तैदी से तैनात रहे। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें