टीम भावना से किया गया कार्य ही सफलता दिलाता है : वसंत वेदमुथा - BHINMAL NEWS
![]() |
Beneficiaries-associates-and-workers-were-honored-during-the-pilgrimage |
तीर्थ यात्रा के दौरान लाभार्थियों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का किया सम्मान - Beneficiaries, associates and workers were honored during the pilgrimage
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 23 मई 2025 ) BHINMAL NEWS बैगलोर जैन सेवा मंडल द्वारा 43 कल्याणक भूमियों की सात दिवसीय तीर्थ यात्रा के समापन समारोह में लाभार्थियों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि संघ यात्रा के मुख्य लाभार्थी मथराबाई रिखबचंद मोदी, नवकारसी के लाभार्थी विमलादेवी गोरमल मोदी, कान्तिलाल हुक्मीचंद कांकरिया, डाईदेवी भबूतमल बालर, जंयतीलाल पेराजमल रतनपुरा, कान्तिलाल हुक्मीचंद कांकरिया तथा वसंतकुमार तिलोकचंद वेदमुथा का बहुमान किया गया। इसी प्रकार वर्त-नियम के लाभार्थी राजेन्द्रकुमार मिश्रीमल सवानी, मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी, विमल गुरुजी, रमेश गुरुजी, डा . कुशलराज सहित कई लोगों का तिलक, माल्यार्पण, श्रीफल, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान एवं अभिनन्दन किया गया।
बैगलोर जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष वसंतकुमार वेदमुथा, उपाध्यक्ष दिलीपकुमार वेदमुथा, कोषाध्यक्ष मदनलाल वेदमुथा ने बताया कि तीर्थ यात्रा के दौरान उतरप्रदेश के वाराणसी, भेलुपुर, भदैनी, चन्द्रपुरी, सिंहपुरी, अयोध्या, रत्नपुरी, श्रावस्ती सहित 43 कल्याणक भूमियों पर करीब एक सौ तीर्थ यात्रियों ने लाभ लिया।
वंसतकुमार वेदमुथा ने अपने सम्बोधन में कहा कि टीम भावना से किया गया हर कार्य सफलता दिलाता है। उन्होंने संघ यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मर्म को समझना होगा। वेदमुथा ने संस्था द्वारा किये गये कार्यो की भी चर्चा करते हुए कहा कि बैगलोर जैसे महानगर में जीवदया के अनेकों कार्य कर जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन किया गया है।
संघ यात्रा के दौरान श्रावकों के साथ श्राविकाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रत्येक यात्री को भी स्मृति चिन्ह देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें