खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS
Jalore News

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS नर्मदा योजना का मूल उद्देश्य जालोरवासियों को
Shravan Kumar
Shravan Kumar
23 मई, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

जल संकट और सिवरेज समस्या से त्रस्त जालोरवासी: प्रशासन पर छल-कपट और भेदभाव का आरोप - JALORE NEWS 

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर 

जालोर ( 23 मई 2025 ) JALORE NEWS जालोर शहर के नागरिक इन दिनों गंभीर जल संकट और सिवरेज ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। नर्मदा परियोजना के तहत शुद्ध और नियमित जल आपूर्ति का जो सपना दिखाया गया था, वह अब टूटता नजर आ रहा है। 

नर्मदा योजना का मूल उद्देश्य जालोरवासियों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल उपलब्ध कराना था, लेकिन वर्तमान में कुछ मोहल्लों में सात दिन से, कुछ में चार दिन से तो कहीं तीन दिन से अशुद्ध जल की अनियमित आपूर्ति हो रही है। पानी कभी सुबह 5 बजे, कभी दोपहर में, तो कभी शाम को आता है – किसी प्रकार की पूर्व सूचना या समय तय नहीं है।

प्रशासन की यह कार्यशैली नागरिकों के साथ छल-कपट और भेदभावपूर्ण नीति के समान प्रतीत हो रही है। आम जनता का यह सवाल है कि यदि शहर के किसी विशेष क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित हो रही है, तो अन्य इलाकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?

हर गली-मोहल्ले में बहता सीवरेज, बदबू और बीमारी का खतरा






समस्या सिर्फ जलापूर्ति तक सीमित नहीं है। पूरे शहर में सिवरेज लाइन का ओवरफ्लो एक आम दृश्य बन चुका है। रोड, मोहल्ला, चौक-चौराहे, गलियां – हर ओर गंदे पानी का जमाव है। इस गंदगी से संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

सुन्देलाव तालाब भी प्रदूषण की चपेट में

शहरवासियों की धार्मिक आस्था से जुड़ा सुन्देलाव तालाब भी अब सिवरेज लीकेज की चपेट में है। बताया जा रहा है कि अधिकांश सीवरेज पानी इसी तालाब में बहकर पहुंच रहा है, जिससे तालाब में बदबू फैल चुकी है और किनारे खड़ा रहना भी मुश्किल हो गया है। यह स्थिति न केवल जन स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि धार्मिक भावना का भी अपमान है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग

स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से जलापूर्ति व्यवस्था को नियमित और शुद्ध बनाए तथा सिवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान निकाले। लोगों ने यह भी कहा कि अगर सुधार संभव नहीं, तो ऐसी गटर लाइनों को बंद कर दिया जाए।

नागरिकों की ओर से हस्ताक्षरित ज्ञापन में शामिल नाम:

इस अवसर पर अध्यक्ष बंसीलाल सोनी, सचिव दिनेश कुमार बारोट पार्षद, रमसा माली, रमेश गहलोत माली पप्पू भाई बंजारा शैतान सिंह पुरोहित, चतराराम रांची नंदलाल खटीक धनपत मुथा मनोज सिंधी, मोहनलाल ,मुरलीलाल ,अमर मोदी, भंवर सिंधी , छगन जी घांची, मनोज सिंधी, रमेश कुमार, मनोज कुमार सोनी, भंवरलाल सोनी, श्रवणसिंह, और अन्य जागरूक नागरिकों ने इस मुद्दे पर प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लिए गए 305 खाद्य सैंपलों में से 76 सबस्टैर्ण्ड - JALORE NEWS

Shravan Kumar- मई 24, 2025 0
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लिए गए 305 खाद्य सैंपलों में से 76 सबस्टैर्ण्ड - JALORE NEWS
Out-of-305-food-samples-taken-in-the-district-under-the-campaign-Shudh-Aahar-Adulteration-Par-Vaar-76-were-found-to-be-substandard शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभि…

Most Popular

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025
कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत, पानी-पानी चिल्लाती रही मासूम

कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत, पानी-पानी चिल्लाती रही मासूम

मई 20, 2025
ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन "सिंकन" की बड़ी कामयाबी! जालोर पुलिस के शिकंजे में आए दो फरार स्थायी वारंटी - JALORE NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन "सिंकन" की बड़ी कामयाबी! जालोर पुलिस के शिकंजे में आए दो फरार स्थायी वारंटी - JALORE NEWS

मई 19, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

प्रवीण दवे ने भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी का विस्तार कर वालाराम को बनाया उपाध्यक्ष

मई 17, 2025
कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत, पानी-पानी चिल्लाती रही मासूम

कार-वैन की भीषण भिड़ंत, अन्य गाड़ी ने भी मारी टक्कर, 2 की मौत, पानी-पानी चिल्लाती रही मासूम

मई 20, 2025
ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन "सिंकन" की बड़ी कामयाबी! जालोर पुलिस के शिकंजे में आए दो फरार स्थायी वारंटी - JALORE NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: ऑपरेशन "सिंकन" की बड़ी कामयाबी! जालोर पुलिस के शिकंजे में आए दो फरार स्थायी वारंटी - JALORE NEWS

मई 19, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...