"संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक जालोर में सम्पन्न" - JALORE NEWS
![]() |
Congress-s-strategic-meeting-on-Save-Constitution-campaign-concluded-in-Jalore |
"संविधान बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक जालोर में सम्पन्न" - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 2 मई 2025 ) JALORE NEWS जिला कांग्रेस कमेटी की और से गुरुवार शाम 7.00 बजे संविधान बचाओ अभियान के तहत पीसीसी द्वारा नियुक्त जिला समन्वयक पदमाराम मेघवाल पूर्व विधायक के मुख्य आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में राजीव गांधी भवन जालोर में बेठक रखी गयी।
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओ अभियान के तहत जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया।
बेठक को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी 03 मई से 10 मई तक प्रदेश के समस्त जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी के तहत जालोर जिले में भी समस्त कांग्रेस नेतागण एवम पदाधिकारीगणों से विचार विमर्श कर कार्यक्रम आयोजित करवाने हेतु में आपके समक्ष हाजिर हुआ हूं। यह अभियान भारतीय लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक निर्णायक प्रयास है। उन्होंने कहा, आज संविधान के मूल अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में यह आवश्यक हो गया है कि हम संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण करें । उन्होंने बताया कि जालोर जिले में अभियान को
गाँव-गाँव तक पहुँचाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा, ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों को पुनस्थापित किया जा सके।उन्होंने सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़ें और संविधान की गरिमा को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का है, जिसे मिलकर सफल बनाना होगा ।
बेठक को सम्बोधित करते हुए कि जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में जालोर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से संविधान की मूल भावना और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी,इनकम टैक्स, सीबीआई,का जमकर दुरुपयोग कर रही है।
बेठक को प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, सवाराम पटेल,शहजाद अली ने भी सम्बोधित किया।
बेठक का संचालन जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।
बेठक में संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,ईशराराम विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, जिला महासचिव मदनलाल दहिया, आम सिंह परिहार, महेंद्रपाल सिंह चेकला,मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा, मिश्रीमल गहलोत,सुरेश मेघवाल,उम्मेद सिंह चारण,पुखराज माली,छगन आर्य,कपूराराम परिहार सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें