जालोर में 12 मई को होगी जिला स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे पहलवान - JALORE NEWS
![]() |
District-level-under-17-wrestling-competition-will-be-held-in-Jalore-on-May-12 |
जालोर में 12 मई को होगी जिला स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे पहलवान - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 3 मई 2025 ) JALORE NEWS जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य स्तर पर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 12 मई को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरानी सब्जी मंडी स्थित आर्य वीर दल वीरम व्यायामशाला में संपन्न होगी।
जिला कुश्ती संघ (ओलंपिक पद्धति) के अध्यक्ष महेंद्र मुनोत व सचिव दलपत सिंह आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन दोनों विधाओं के साथ-साथ गर्ल्स वर्ग की कुश्तियां भी कराई जाएंगी।
फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन वर्ग में ये वजन वर्ग होंगे:
45, 48, 51, 55, 60, 65, 71, 80, 92 व 110 किलोग्राम।
गर्ल्स वर्ग में: 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 व 73 किलोग्राम।
प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग के वही पहलवान भाग ले सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2008 व 2009 में हुआ हो। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर 2010 में जन्मे प्रतिभागियों को भी भाग लेने की अनुमति दी गई है।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित पहलवान 16 से 18 मई तक बारा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खेलप्रेमियों और पहलवानों के लिए यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां से उन्हें उच्च स्तर पर अपनी कुश्ती प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें