शिक्षक संघ प्रगतिशील का वार्षिक अधिवेशन आयोजित - JALORE NEWS
![]() |
Annual-convention-of-Progressive-Teachers-Union-held |
शिक्षक संघ प्रगतिशील का वार्षिक अधिवेशन आयोजित - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 5 मई 2025 ) राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उप शाखा सायला का वार्षिक अधिवेशन एवं कार्यकारिणी के चुनाव राउमावि सायला में प्रदेश महामंत्री मेघसिंह दहिया और सेवानिवृत शिक्षक हबताराम मेघवाल मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
वार्षिक अधिवेशन में ब्लॉक मंत्री अशोक लुहार द्वारा प्रतिवेदन एवं आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। शिक्षक संघ प्रगतिशील के जालोरजिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी ने बताया की शिक्षक संघ प्रगतिशील शिक्षा ,शिक्षार्थी और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने वाला संगठन है शिक्षकों को अधिक से अधिक संख्या में संघ से जोड़ने का आह्वान किया गया।
अकबर खान ने पुरानी पेंशन योजना को जारी रखने , आठवें वेतन आयोग के गठन,निजीकरण को लेकर जागरूक रहने एवं संघ को मजबूत करने की बात रखी। अधिवेशन के उप शाखा की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई ।
जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष अमराराम चौधरी,मंत्री कांतिलाल मेघवाल,सभाध्यक्ष अजीतसिंह उप सभाध्यक्ष मुकनाराम ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिन्दू खान,उपाध्यक्ष महेश चौधरी और बलबीर डाबली ,कोषध्यक्ष अशोक लुहार,माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि कवराराम रिणवा,वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि वालाराम चौधरी सहित पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अरविंद पारंगी द्वारा नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
अधिवेशन डूगराराम राणा,प्रदेश मंत्री ओम प्रकाश जीनगर, हबताराम मेघवाल,अकबर खान,मेघसिँह दहिया,भंवर सिंह,अशोक लुहार, कांतिलाल मेघवाल,छगनलाल जीनगर,अरविंद पारंगी,अजीत सिंह ,कवराराम,बलबीर, मुकनाराम ,गुलाम खान,सुरेंद्र ,जितेंद्र कुमार, बालाराम , महेश चौधरी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें