विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विकास पुस्तिका "एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष" का विमोचन किया - AAHORE NEWS
![]() |
MLA-Chhagan-Singh-Rajpurohit-released-the-development-booklet-One-Year-Result-Excellence |
विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने विकास पुस्तिका "एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष" का विमोचन किया - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा- राजपूत आहोर
आहोर ( 9 मई 2025 ) AAHORE NEWS आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने वर्ष 2024-25 के दौरान आहोर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों को समर्पित "एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष" पुस्तिका का स्थानीय कार्यालय में मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में विमोचन किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पुस्तिका उनकी 16वीं विधानसभा कार्यकाल के प्रथम वर्ष में स्वीकृत एवं पूर्ण हुए विकास कार्यों का संकलन है, जिसमें क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है।
राजपुरोहित ने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सड़कों, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहनों सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस पुस्तिका के माध्यम से जनता तक विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएं और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने विधायक की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व में क्षेत्र के समग्र विकास की आशा जताई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें