भामाशाह ने जिला कलक्टर को सामग्री भेंट की - JALORE NEWS
![]() |
Bhamashah-presented-material-to-the-District-Collector |
भामाशाह ने जिला कलक्टर को सामग्री भेंट की - JALORE NEWS
जालोर ( 7 जुलाई 2021 ) जिले के आहोर निवासी भामाशाह हनुमानाराम घांची ने बुधवार को जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि को 2 रेफ्रिजरेटर, 2 एलइडी टीवी, 1 इन्वर्टर एवं बच्चों के लिए खेलकूद सामग्री भेंट की। यह सामग्री राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह जालोर, विमंदित पुनर्वास गृह आहोर एवं दत्तक ग्रहण एजेन्सी शिशु गृह जालोर में उपयोग में लिये जायेंगे। गौरतलब है कि भामाशाह हनुमानाराम घांची द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित कोरोना वॉरियर्स के सम्मान समारोह के दौरान उक्त सामग्री देने के लिए घोषणा की गई थी जिन्हें बुधवार को जिला कलक्टर को सुपुर्द की गई। इस दौरान राकेश भंसाली, रमेश जैन, भंवरलाल खींवसरा, चिरंजीलाल दवे उपस्थित थे।
Bhamashah presented material to the District Collector - JALORE NEWS
JALORE (7 JULY 2021) Bhamashah Hanumanaram Ghanchi, a resident of Ahor district, presented 2 refrigerators, 2 LED TVs, 1 inverter and sports material for children to District Collector Namrata Vrishni on Wednesday. These materials will be used in Government Observation and Juvenile Home Jalore, Vimandit Rehabilitation Home Ahor and Adoption Agency Shishu Griha Jalore. It is worth mentioning that during the honor ceremony of Corona Warriors organized by Bhamashah Hanumanaram Ghanchi at the district hospital, the announcement was made to give the above materials, which were handed over to the District Collector on Wednesday. During this, Rakesh Bhansali, Ramesh Jain, Bhanwarlal Khimsara, Chiranjilal Dave were present.
एक टिप्पणी भेजें