जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र का गठन - JALORE NEWS
![]() |
Establishment-of-Jal-Shakti-Kendra-at-district-level |
जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र का गठन - JALORE NEWS
जालोर ( 6 जुलाई 2021 ) जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र का गठन कर विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारियों व एनीजीओ के प्रतिनिधियों को मनोनीत किया गया है।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राष्ट्रीय जल मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के अति. सचिव एवं मिशन निदेशक के निर्देशानुसार जिला स्तर पर जल शक्ति केन्द्र का गठन किया गया है तथा उसमें विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारियों व एनजीओ के प्रतिनधियों को मनोनीत किया गया है। जिला स्तर पर गठित जल शक्ति केन्द्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग जालोर के अधिशाषी अभियंता सुरेन्द्र कुमार परमार, जल संसाधन विभाग जालोर के सहायक अभियंता अब्दुल बाकुई, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जालोर के अधिशाषी अभियंता श्याम बिहारी बैरवा, भू-जल विभाग के प्रभारी भू-जल वैज्ञानिक गणपत राणा, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षक पंचायत समिति जालोर के सहायक अभियंता श्रीकांत गोयल, नगर परिषद जालोर के अधिशाषी अभियंता दिलीप माथुर, पंचायतीराज एवं ग्रा.वि. विभाग जिला परिषद के अधिशाषी अभियंता (नरेगा) सोहम शर्मा, शिक्षा विभाग (डाइट) के वरिष्ठ व्याख्याता भैराराम चौधरी, नेहरू युवा केन्द्र के उप निदेशक ओ.एस.डी. किशनलाल जाट एवं एनजीओ प्रतिनिधि के रूप में ग्रीन एंड क्लीन एविस लैंड संस्थान जालोर के अध्यक्ष पियूष सक्सेना को मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह केन्द्र आभासी कार्यालय होगा तथा मनोनीत प्रतिनिधि वर्षा संग्रहण संरचनाओं के निर्माण एवं कृत्रिम भू-जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन सामान्य जन को प्रदान करेंगे
JALORE NEWS
एक टिप्पणी भेजें