जसवंतपुरा में वन विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न - JALORE NEWS
![]() |
Forest-Department-s-one-day-workshop-concluded-in-Jaswantpura |
जसवंतपुरा में वन विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न - JALORE NEWS
जालोर ( 6 जुलाई 2021 ) वन विभाग जालोर द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला जसवंतपुरा में सम्पन्न हुई जिसमें जिले के सभी वन अधिकारी एवं कार्मिको ने उपस्थित रहकर पौधरोपण, वन व वन्यजीव सुरक्षा, घर-घर औषधि योंजना का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उप वन संरक्षक सग्रामसिंह कटियार ने पौधारोपण, थांवला बनाने व बीजारोपण के बारे में समस्त कार्यप्रभारियों व क्षेत्रीय अधिकारियों को फिल्ड में ले जाकर पौधारोपण के माध्यम से समझाया तथा सभी कार्यस्थल प्रभारियों से एक-एक पौधरोपण भी करवाया। उन्होंने घर-घर औषधी योजना के संबंध में पौध तैयारी के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
सहायक वन संरक्षक डॉ. अमित चौहान ने सभी वन कार्मिकों को समयबद्ध रूप से कार्य सम्पन्न करने और नर्सरी प्रभारियों को व्यवस्थित रूप से पौध वितरण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जसवंतपुरा तेजाराम राठौड, जालोर पुराराम, रानीवाडा श्रीराम विश्नोई, भीनमाल सीमा विश्नोई, वनपाल रायचदराम, प्रकाश कुमार, चतराराम चौधरी सहित कई वनकर्मी उपस्थित रहें।
Forest Department's one-day workshop concluded in Jaswantpura - JALORE NEWS
JALORE (6 JULY 2021) A one-day workshop was conducted by the Forest Department Jalore in Jaswantpura, in which all the forest officers and personnel of the district were present and received training in plantation, forest and wildlife protection, door-to-door medicine planning. Deputy Conservator of Forests Sagramsingh Katiyar explained all the work-in-charges and field officers about tree plantation, thalla making and seeding through plantation by taking them to the field and also got one plantation done by all the workplace in-charges. Taking information about plant preparation, he gave necessary instructions regarding door-to-door medicine scheme.
Assistant Conservator of Forests Dr. Amit Chauhan directed all the forest personnel to complete the work in a time bound manner and to distribute the saplings systematically to the nursery in-charges. On this occasion, many forest workers including Regional Forest Officer Jaswantpura Tejaram Rathod, Jalore Puraram, Raniwada Shriram Vishnoi, Bhinmal Seema Vishnoi, Forester Raichadaram, Prakash Kumar, Chatraram Chaudhary were present.
एक टिप्पणी भेजें