जिले भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किए आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Organized-events-on-the-birth-anniversary-of-Pandit-Deendayal-Upadhyay-a-cross-the district |
जिले भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किए आयोजन - JALORE NEWS
जालौर ( 25 सितंबर 2021 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर जिले भर में कहीं आयोजन किए गए जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि जालौर जिले के सभी मंडलों के सभी भूतों पर जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर संगोष्ठी पुष्पांजलि व कई सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि जालौर नगर में भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व विधायक जोगेश्वर गर्ग का मुख्य आतिथ्य रहा।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पढ़ने से हमें पता चलता है कि राष्ट्र की सच्ची सेवा क्या है उन्होंने अपने जीवन काल में देश राष्ट्र की सेवा के लिए जीवन का हर एक पल न्योछावर कर दिया।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।
नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने कार्यक्रम में पधारे सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री में पार्षद दिनेश महावर ने किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष राव हेर्मेंद्रसिंह भाजपा नगर उपाध्यक्ष मेथी देवी मंजू भूतड़ा अचलसिंह परिहार नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत गीता बारोट गीता मीणा अमन मेहता पूर्व नगर अध्यक्ष छगन रामावत शक्ति केंद्र संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा प्रकाश आचार्य भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला पार्षद दिनेश बारोट जोगेश सैन राजू सोलंकी दामोदर भूतड़ा बगदाराम मेघवाल हरीश चंद्र राणावत तेजाराम गर्ग खेतपाल रमेश कुमार चौहान फुटरमल चौहान विक्रम वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी तरह विधायक जोगेश्वर गर्ग व नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी के निर्देशन में जालौर नगर के सभी 34 बूथों में शक्ति केंद्र संयोजक व बुथ अध्यक्षों व पार्षद गणों के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम व सेवा कार्य किए गए।
एक टिप्पणी भेजें