3 बच्चों के साथ हौद में कूदी महिला, 2 बच्चों और मां की मौत, एक साल की बच्ची की बचाई जान - JALORE NEWS3 बच्चों के साथ हौद में कूदी महिला, 2 बच्चों और मां की मौत, एक साल की बच्ची की बचाई जान - JALORE NEWS
jumped-in-front-of-father-in-law-death-of-2-children-and-mother |
ससुर के सामने कूदी, 2 बच्चों और मां की मौत - jumped in front of father-in-law, death of 2 children and mother,
जैसलमेर ( 20 दिसम्बर 2021 ) जैसलमेर में रविवार सुबह एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पानी के हौद में कूद गई। महिला और 2 बच्चों की मौत हो गई। वहीं 12 महीने की बच्ची को बचा लिया गया। सांकड़ा थानाधिकारी आदेश कुमार ने बताया कि दलपतपुरा गांव के नगुगा की ढाणी में रविवार सुबह 8:30 बजे सायरा (32) पत्नी फिरोज खान अपने तीन बच्चों के साथ घर में ही बने पानी के हौद में कूद गई। सायरा के ससुर ने सामने खेत में उसको कूदते हुए देखकर शोर मचाया।
पड़ोसियों ने दौड़कर उनको टांके से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। सायरा और उसके दो बच्चों शाहरुख (8) और सिकंदर (3) ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में उसकी 12 महीने की बच्ची धन्नी बच गई। सायरा करीब एक महीने पहले ही अपने पीहर से ससुराल आई थी।
पुलिस ने मृतका के जालोर स्थित पीहर वालों को सूचना दी है। पुलिस फिलहाल ससुराल पक्ष से घटना की जानकारी जुटा रही है।
एक टिप्पणी भेजें