भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कि जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा - JALORE NEWS
Announcement-of-District-Officers-and-Circle-Presidents |
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कि जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा - JALORE NEWS
जालोर ( 18 जनवरी 2022 ) राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनीयां के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल, जोधपुर संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा और जालोर जिला प्रभारी महेन्द्र बोहरा की सहमती से जालोर जिले के जिला पदाधिकारीयों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
जिला उपाध्यक्ष के लिए ईश्वरसिंह थूंबा, भेरूदान चारण, लता व्यास, ठाकराराम मेघवाल, उकसिंह परमार सिलासन, महेन्द्रसिंह झाब, मनजीराम चौधरी, एवं जिला महामंत्री के लिए पुखराज राजपुरोहित, हरिश राणावत, प्रकाश छाजेड तथा जिला मंत्री के लिए सुशीला सेन, जितेन्द्र सरगरा, पवनी मेघवाल, डॉ. शीला बिश्नोई, एनेका कुमारी भील, प्रवीण कुमार माली एवं अधिवक्ता भूरसिंह देवकी और जिला प्रवक्ता के लिए मुकेश राजपुरोहित सांकरणा, जिला आईटी संयोजक के लिए देवेन्द्र सुथार, जिला सोशल मिडिया संयोजक के लिए चंद्रकांत सुन्देशा और जिला मिडिया संयोजक के लिए भावेश सोनी के नामों की घोषणा की गई।
इसी के साथ नव प्रस्तावित मंडलों के मंडल अध्यक्षों में सत्यपुर मंडल के अर्जुनसिंह सरवाणा, टांपी/डूंगरी मंडल के डूंगराराम जाट, जीवाणा मंडल के तलछाराम चौधरी, पौषाणा मंडल के उदयसिंह दादाल, सायला मंडल के नेनमल लखारा, भाद्राजुन के शैतानसिंह राजपुरोहित, नरसाणा के पीराराम गोरसिया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
एक टिप्पणी भेजें