बीजेपी महिला मोर्चो का विरोध प्रदर्शन किया - JALORE NEWS
Protest-against-BJP-Mahila-Morcha |
बीजेपी महिला मोर्चो का विरोध प्रदर्शन किया - JALORE NEWS
जालौर ( 13 जनवरी 2022 ) राजस्थान प्रदेश के अलवर में बुधवार रात को 16 साल की मूक बधिर बालिका से निर्भया जैसी दरिंदगी होने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अल्का मूदडा के निर्देशानुसार आज जालोर के आहोर चोराया पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया ओर आहोर चोराया से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलुस निकाला गया ।
जिलाध्यक्ष मंजु सोलंकी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश एक शान्त प्रदेश माना जाता था लेकिन अब राजस्थान की कांग्रेस सरकार के दौरान दिन प्रतिदिन महिलाओं व बालिकाओं के साथ में घटना बढ़ रही है राजस्थान की कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए घटना को तीन दिन होने के बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है
इसलिए अपराधियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करना चाहिए ओर परिवार को न्याय मिलना चाहिए इस तरह की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही है ओर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है । राजस्थान में कानुन व्यवस्था नाम मात्र की भी नहीं है गहलोत जी 3 वर्षों में अब तक राज्य को पुर्ण गृहमंत्री नहीं दे पाए जो उनकी विफलताओं को उजागर करता है आज महिला मोर्चा हमारी अलवर की बेटी, बहन समेत प्रदेश की उन सभी बेटियों को इंसाफ दिलाने के लिए गहलोत सरकार को आज जगाते हैं ।
महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करनी होगी इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, जिला मंत्री गायत्री गौड़, जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्दु चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य आशी देवी, गोदन मंडल अध्यक्ष पारस कुमारी, शैल कुंवर, नगर उपाध्यक्ष सोवन माली,मंजु देवी,सुनिता कुमारी,विमला देवी,सविता, कविता, पिंकी, संतोष देवी, मोहन देवी सहित कई महिला मोर्चा की कार्यकता उपस्थित रही ।
एक टिप्पणी भेजें