एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सायला में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया - JALORE NEWS
Swami-Vivekananda-Jayanti-celebrated-as-Youth-Day |
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सायला में स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया - JALORE NEWS
जालोर ( 14 जनवरी 2022 ) सायला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई- सायला के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करके विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी,पूर्व सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित ने बताया कि विवेकानंद हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और समस्त युवाओं को विवेकानंद के विचारों को लेकर आगे बढ़ना चाहिए,
नगर मंत्री रमेश चौधरी ने कहा कि एबीवीपी प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाती है। क्योंकि विवेकानंद बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। जिसके चलते उन्होंने देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई, आर एस एस के उपखंड कार्यवाहक कैलाश जी वैष्णव ने विवेकानंद की बचपन की कहानी एवं विवेकानंदजी ने किस प्रकार अपना नाम पूरे विश्व भर में कमाया उनका मुख्य ध्येय "उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो" के संदर्भ में युवाओं को बताया पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह राणावत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी छात्राओं को विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। स्वामी जी के संदेशों को अपने अंदर ग्रहण करना चाहिए जिससे हमारा जीवन धन्य हो।
नगर अध्यक्ष हुकमीचंद जी छिपा ने बताया कि 7 जनवरी तक एबीवीपी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर विवेकानंद के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए युवाओं को प्रेरित करेगी,
इस मौके पर पूर्व सरपंच सुरेश जी राजपुरोहित आरएसएस उपखंड कार्यवाहक कैलाश जी वैष्णव,एबीवीपी नगर अध्यक्ष हुक्मीचंद जी छीपा, पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह राणावत,एबीवीपी नगर मंत्री रमेश चौधरी, पूर्व तहसील संयोजक प्रशांत रावल, भंवरलाल जी, आचार्य ललित भाई,नगर सह मंत्री कैलाश लखारा,राधेश्याम एवं हसमुख भारती,सुरेश पटेल, नगाराम वालेरा, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
एक टिप्पणी भेजें