भाजपा नगर मंडल जालौर ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Municipal-Board-Jalore-celebrated-BJP-Foundation-Day |
भाजपा नगर मंडल जालौर ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस - JALORE NEWS
जालौर ( 6 अप्रेल 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया।
नगर महामंत्री युवा पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात 10:00 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा प्रसारित लाइव उद्बोधन कार्यक्रम का कार्यालय सहित सभी शक्ति केंद्रों पर प्रसारण किया गया।
प्रसारण के बाद में भाजपा के इतिहास व भाजपा की रणनीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में उपसभापति अम्बालाल व्यास जिला महामंत्री हरिश्चंद्र राणावत नगर मंडल संगठन प्रभारी बंसीसिंह चौहान का आतिथ्य रहा वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे। भाजपा के इतिहास पर पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर ने वक्तव्य प्रकट किया। संगठन रणनीति पर बंसीसिंह चौहान ने अपनी बात रखी। जिला महामंत्री हरीश चंद्र राणावत उपसभापति अंबालाल व्यास ने भी भाजपा स्थापना दिवस पर भाजपा के इतिहास पर अपनी बात रखी। नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने भाजपा स्थापना दिवस की सभी को बधाई देते हुए सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।संगोष्ठी के बाद भाजपा जिला कार्यालय से पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्गो से वाहन रैली निकाली। साथ ही शहर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर स्थापना दिवस पर कार्यक्रम किये गए। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने घर की छतों पर पार्टी झंडा लगाया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री भूर सिंह सुशीला सेन पवनी मेघवाल जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश राजपुरोहित पूर्व नगर अध्यक्ष छगनदास रामावत ओटाराम सोलंकी ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी मेथी देवी घनश्याम देवासी नगर मंत्री महेंद्र प्रजापत ऐडवोकेट संजय बोराणा किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत अमन देवेंद्र मेहता तेजसिंह पारस बारूपाल नेनाराम सुंदेशा घनस्याम सुंदेशा सहित कहि जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारिओ एवं कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस
भीनमाल / भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा भाजपा का 42 वाँ स्थापना दिवस बुधवार को स्थानीय महेश्वर महादेव मन्दिर में मनाया गया ।
भाजपाइयो द्वारा भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तत्पश्चात् कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का ध्वजारोहण किया एवं पार्टी के महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष साँवलाराम देवासी ने पार्टी के 42 वर्षों के संघर्ष एवं संसद में भाजपा के तीन सदस्यों से लेकर 303 सदस्यों तक पहुँचने के सफ़र पर अपने विचार प्रकट किये । पूर्व नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी सहित कई लोगों ने भी पार्टी की उपलब्धियों पर अपने विचार व्यक्त किये ।
पइस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष साँवलाराम देवासी, भाजपा नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता ज़ोरावरसिंह राव, सुरेश बंजारा, भरतसिंह भोजाणी, नगर उपाध्यक्ष भाविका नामदेव, विक्रमसिंह ईरानी, विक्रम बंजारा, नरपतसिंह राव, भरतसिंह राव, विकास सोलंकी, अजमल बंजारा, वचनाराम पुरोहित, महेन्द्र जीनगर, भवानी शर्मा, कुलदीप याज्ञी, सुरेश वोरा, चिंटूसिंह ईरानी, सुमेरसिंह, दीपक देवासी, संजय देवासी, बगदाराम छीपा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें