पुलिस कर्मी ने खून देकर बचाई बच्ची की जान - JALORE NEWS
![]() |
Police-personnel-saved-the-girl-s-life-by-giving-blood |
पुलिस कर्मी ने खून देकर बचाई बच्ची की जान - JALORE NEWS
जालौर ( 11 अप्रेल 2022 ) जो समय पर काम आ जाए वही इंसान है। कई बार होता है कि खून के रिश्ते भी साथ नहीं देते हैं और कोई पराया कुछ ऐसा कर जाता है, जिसकी मदद हमें ताउम्र याद रहती है। जालोर पुलिस लाईन के एक पुलिस कर्मी ने खुद रक्तदान कर एक ऐसे बच्चे की जान बचाई। जिससे उसका कोई नाता नहीं था।
ऐसा ही मामला रविवार को प्राइवेट अस्पताल में देखने को मिला। जालोर क्षेत्र के गांव देलदरी के रहने वाले भरत कुमार अपने ग्यारह माह के बेटे को तबीयत खराब होने पर जिला प्राइवेट संजीवनी अस्पताल लाए थे। यहां पर खून की कमी बताई गई। ब्लड़ ग्रुप रेयर होने व ब्लड़ बैंक में रक्त नही होने पर तथा परिवार में किसी का सहयोग न मिलने से पिता मजबूर हो गए।
तभी ब्लड़ बैंक ड्यूटी अधिकारी चिरंजीव व्यास ने उन्हें जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप के संरक्षक नितेश भटनागर के नम्बर दिए। तथा विश्वास दिलाया की नितेश भटनागर आपके रेयर ब्लड़ B नेगेटिव की व्यवस्था करवा देंगे तभी पीड़ित बच्ची के पिता भरत कुमार का फ़ोन आया और बच्ची विमला ग्यारह माह की बुखार से तड़प रही थी तथा हीमोग्लोबिन 2.5 होने पर पीड़ित रोने लगा और मदद के लिए गुहार करने लगा अन्यथा बच्ची को आगे रेफर करना पड़ता पीडित की बात ने अंदर तक झकझोर दिया। इसी बीच नितेश भटनागर ने पुलिस लाईन स्थित सिपाही भलाराम जी को फ़ोन किया जिसमें तुरतं केस को संज्ञान में लेते हुए मानवता को जिंदा रखते हुए रात्री 9 बजे जालोर सरकारी ब्लड़ बैंक आकर रक्तदान कर बच्चे को नया जीवन दिया।
रक्तवीर भलाराम जी को जालोर ब्लड़ डोनर ग्रुप व पीड़ित परिवार की ओर से आभार व धन्यवाद आप ऐसे ही देश सेवा के साथ साथ मानव सेवा में भी सदैव तत्तपर रहें।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें