तंवरी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज - JALORE NEWS
![]() |
Three-day-program-started-in-Tanwari |
तंवरी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज - JALORE NEWS
सिरोही ( 24 अप्रेल 2022 ) तंवरी कस्बे के फुलेश्वर महादेव मठ में प्राण प्रतिष्ठा एवम भंडारा कार्यकर्म के दूसरे दिन की शरूआत सवेरे 8 बजे ज्योतिष भेरू शंकर रावल ने अपने मंत्रोच्चार के साथ 108 कलस में गंगाजल भरकर बालिकाओं को रवाना किया।
इस बीच सभी साधू संतो के लिए अलग से रथ की व्यवस्था की गई । फुलेश्वर महादेव मठ के महंत जीवनगिरीजी महाराज ने बताया कि हिंगलाज माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं यशोसिद्ध दादा फतेहगिरी महाराज, सिद्ध तपस्वी रूपगिरी महाराज, सिद्ध तपस्वी भावगिरी महाराज, तपोनिष्ठ भवानीगिरी महाराज ,शम्भूगिरी महाराज, उम्मेदगिरी महाराज रविगिरीजी महाराज का भंडारा कार्यक्रम के दूसरे दिन सवेरे से ही दूर दराज से श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा
तंवरी के अलावा फाचरिया, चडुआल, फलवदी, कुमा,कालंद्री, वलदरा, आकुना के अलावा दूर दराज से भाविको का आवागमन चालू रहा। इससे पूर्व में रात्रि भजन संध्या के कार्यक्रम में जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी,
सिरोही प्रधान हसमुख कुमार मेघवाल भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान लुम्बाराम चौधरी भीनमाल नगरपालिका के चेयरमैन देवासी, जसवंतपुरा पंचायत समिति उप प्रधान देवासी,सिरोही के पूर्व उप प्रधान गंगा सिंह राठौड़, फुंगणी सरपंच नेन सिंह राजपुरोहित, समाजसेवी जगदीश पुरोहित, तंवरी सरपंच हिम्मतराम मेघवाल, ने कार्यक्रम में शिरकत की आज सवेरे करीब साढ़े नो बजे कपासिया घाटा के महंत यशोसिद्ध चंदन गिरी महाराज आबू मण्डल पूर्व अध्यक्ष सेवा गिरिजी महाराज, तीर्थगिरी महाराज,का सानिध्य रहा इस बीच देवासी समाज द्वारा देशी वीणा भजनों का कार्यक्रम चलता रहा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें