6 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने आंध्र प्रदेश से पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल - JALORE NEWS
![]() |
Accused-absconding-for-6-months-arrested |
6 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार : पुलिस ने आंध्र प्रदेश से पकड़ा, कोर्ट ने भेजा जेल - JALORE NEWS
जालोर ( 22 मई 2022 ) जालोर जिले की नोसरा पुलिस टीम ने महिला अत्याचार के मामले में 6 महीने से फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया कि एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर पूरे जिले में कई मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का सुपरविजन एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया और पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हेड कॉन्स्टेबल रूप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने फरार आरोपी सुरसिंह(26) उर्फ सुरेन्द्र सिंह निवासी खण्डप पुलिस थाना समदड़ी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें