वीर वीरमदेव के पराक्रम दिवस पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Flowers-offered-on-the-bravery-day-of-Veer-Veeramdev |
वीर वीरमदेव के पराक्रम दिवस पर किए पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालौर ( 7 मई 2022 ) भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा पराक्रम पर्व पर वीर वीरमदेव जी के बलिदान दिवस पर वीर वीरमदेव चौक में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प हार चढ़ा कर धूप अगरबती ज्योतकर उनको याद किया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा वीर वीरमदेव जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने जय जय जय जय जय जालोर जय जालोर वीर वीरमदेव जी अमर रहे अमर रहे माँ हीरा दे अमर रहे अमर रहे भारत माता की जय आदि जयघोष लगाई।
कार्यक्रम में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट भाजपा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम देवासी शक्तिकेन्द्र संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा राकेश सोनी प्रकाश आचार्य पार्षद नंदकिशोर सोनी सावलाराम सांखला भंवर सिंह मान सिंह सिसोदिया राजेंद्र जैन सुरेश जैन दिनेश जीनगर शांतिलाल सुथार मुकेश मेहता मुकेश सिंधी सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने वीर वीरमदेव जी के इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि जालोर के वीर शासक वीर वीरमदेव का इतिहास स्वर्णिम इतिहास है।वीर वीरमदेव को कुश्ती में महारत हासिल थी और वह बहुत ही शूरवीर योद्धा था। उसकी प्रसिद्ध दूर दूर तक थी।वीरमदेव ने 22 वर्ष की अल्पायु में ही युद्ध में वीरगति पाई।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि वीर वीरमदेव ने अलाउद्दीन खिलजी की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। जल्दी उन्हें अपने राष्ट्रप्रेम के लिए प्राणों को न्यौछावर कर दिया ऐसे वीर योद्धा को सभी शत शत प्रणाम करते हैं सादर वंदन करते हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें