श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को जिले के दौरे पर - JALORE NEWS
![]() |
Minister-of-State-for-Labor-Sukhram-Vishnoi-on-a-visit-to-the-district-on-Friday |
श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई शुक्रवार को जिले के दौरे पर - JALORE NEWS
जालोर ( 5 मई 2022 ) राज्य के श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 6 मई, शुक्रवार को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे जहाँ वे खासरवी में आयोजित ढब्बा वाली माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होंगे तथा सांचौर में प्रशासन शहरों के संग अभियान में भाग लेंगे।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व विभाग राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 6 मई, शुक्रवार को प्रातः 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान होकर प्रातः 11 बजे खासरवी (सांचौर) पहुँचेंगे जहाँ वे खासरवी ढब्बा वाली माता मंदिर ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में शामिल होंगे तत्पश्चात् वहाँ से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2 बजे सांचौर पहुँचेंगे जहाँ वे प्रशासन शहरों के संग अभियान में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचौर में करेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें