Jalore News
गणेश घोघरा का इस्तीफा या नौटंकी - हिमांशु शर्मा - JALORE NEWS
![]() |
Such-pretense-is-old-in-Congress-Sharma |
कॉंग्रेस में इस तरह के ढोंग पुराने- शर्मा - Such pretense is old in Congress- Sharma
जयपुर ( 18 मई 2022 ) यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के राजस्थान विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने नौटंकी करार दिया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने ट्वीट कर कहा की राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम के 21वें अध्याय के अनुसार त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को देना होता है। जबकि गणेश घोघरा ने त्यागपत्र मुख्यमंत्री के नाम भेजा है। अब गलत व्यक्ति को भेजे गए इस्तीफे को वापस लिया जाएगा या फिर अध्यक्ष को संबोधित ना होने के कारण यह इस्तीफा अस्वीकार्य होगा? लेकिन दोनों ही स्थिति में गणेश घोघरा विधायक ही रहेंगे।
शर्मा ने आरोप लगाया है कि इस्तीफे की भाषा कॉंग्रेस के संस्कारों को भी दर्शाती है । संवैधानिक पद पर आसीन विधानसभा अध्यक्ष को प्रति भेजने के क्रम में भी सोनिया गांधी और अजय माखन के बाद में तीसरे नंबर पर रखा है। जो संवैधानिक पद की गरिमा को भी भंग करता है।
शर्मा ने कहा कि गणेश घोघरा का इस्तीफा राजनीतिक स्टंट के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस पार्टी में इस तरह के ढोंग पुराने चले आ रहे हैं । घोघरा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी के मार्ग पर है। लेकिन बावजूद इसके त्याग पत्र की भाषा राजस्थान की काँग्रेस सरकार की पोल खोलती है। अब देखना ये है कि क्या गणेश घोघरा अपने त्यागपत्र पर कायम रहकर विधानसभा अध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा देकर इसे स्वीकार करवाएंगे।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबरराजस्थान की ताजा खबरजालोर की तहसील से जुडी खबरकाईम खबर के साथtoday जालोर न्यूज़ आज तकjob की ताजा खबर अन्य खबर के साथदेश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Via
Jalore News
एक टिप्पणी भेजें