हैल्पलाईन कक्ष में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) स्थापित - JALORE NEWS
![]() |
District-Flood-Control-Room-EOC-set-up-in-the-helpline-cell |
हैल्पलाईन कक्ष में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) स्थापित - JALORE NEWS
जालोर ( 10 जुन 2022 ) जिले में वर्ष 2022 में वर्षा ऋतु के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन सेवा अंतर्गत 13 जून से 30 सितम्बर तक कलेक्ट्रेट के हैल्पलाईन कक्ष में 24 घण्टे राउण्ड द क्लॉक (दिन-रात) जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) स्थापित किया गया है।
जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष/ई.ओ.सी. कक्ष में जिला आपातकालीन सेवा नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) के दूरभाष नम्बर 02973-222216 व हैल्पलाईन कक्ष नम्बर 02973-226426 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा के दूरभाष नम्बर 0293-222250 है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष व ई.ओ.सी. का प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल को नियुक्त किया गया है l
जिनके मोबाइल नम्बर 9414111395 व कार्यालय नम्बर 02973-222255 है वही लिंक प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट के अति. प्रशासनिक अधिकारी रूस्तम खां को बनाया गया है जिनके मो.नं. 9414325361 है तथा आपदा प्रबंधन सहायता प्रकोष्ठ के लिंक प्रभारी व शाखा प्रभारी कलेक्ट्रेट के सहा. प्रशासनिक अधिकारी किरीट कुमार होंगे जिनके मो.नं. 7597713029 है। इनके अतिरिक्त जिला नियंत्रण कक्ष के सफलन संचालन के लिए तीन पारियों में कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष (ई.ओ.सी.) 24 घण्टे तथा राजपत्रित अवकाशों के दिनों में भी संचालित रहेगा।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें