भाजपा नगर मंडल जालौर के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Dr.-Syama-Prasad-Mookerjee-gave-his-life-for-the-nation-Jogeshwar-Garg |
डॉ. स्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना जीवन देश राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया-जोगेश्वर गर्ग -Dr. Syama Prasad Mookerjee gave his life for the nation - Jogeshwar Garg
जालौर ( 23 जून 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम पर उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्प हार चढ़ा कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते जिला उपाध्यक्ष मेघराज चौधरी जिला महामंत्री हरीश राणावत मंडल संयोजक व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी उपस्थित थे।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन देश राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन प्रणाली से हमें शिक्षा लेनी चाहिए हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। आगामी पार्टी द्वारा कार्यक्रम में आप सभी अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर निभाए।
कार्यक्रम में एडवोकेट बाबूलाल मेघवाल दामोदर भूतड़ा धनपत मुथा सहित कहीं पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में जिला मंत्री सुशीला सेन भूरसिंह नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी मेथी देवी नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत एडवोकेट संजय बोराना ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी एससी मोर्चा जिला महामंत्री मनोहर राणा किसान मोर्चा नगर उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मंगलाराम सांखला एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन पार्षद राजेंद्र टॉक राजकुमार चौहान किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत हेमेंद्र सिंह बगेड़िया राजू परिहार घनस्याम सुंदेशा दिनेश प्रजापत सहित कहीं पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें