भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के पुण्यतिथि पर किये पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
![]() |
Flowers-offered-on-the-death-anniversary-of-former-BJP-state-president-Madan-Lal-Saini |
भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी के पुण्यतिथि पर किये पुष्प अर्पित - JALORE NEWS
जालौर ( 24 जून 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह राव के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता मदन लाल सैनी के पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में मदन लाल सैनी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे। वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की।
विशिष्ट अतिथि के नाते जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित प्रकाश छाजेड़ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुंकाराम राजपुरोहित भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने मदन लाल जी सैनी के तस्वीर के समक्ष पुष्प हार चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित की। जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि मद
न लाल सैनी जमीनी स्तर के कार्यकर्ता थे उन्होंने अपने जीवन में सादगी पूर्ण जीवन जिया। सैनी ने संगठन में कई दायित्व पर सेवाएं दी।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी नगर महामंत्री रतन सुथार ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी एडवोकेट संजय बोराणा पार्षद दिनेश बारोट किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत भंवरलाल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें