जालोर मुख्यालय से मंगलवार को मशाल यात्रा रथ रवाना होंगी - JALORE NEWS
![]() |
Mashal-Yatra-chariot-will-leave-from-Jalore-headquarters-on-Tuesday |
जालोर मुख्यालय से मंगलवार को मशाल यात्रा रथ रवाना होंगी - JALORE NEWS
जालोर ( 18 जुलाई 2022 ) जिला मुख्यालय के शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में मंगलवार 19 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे जिला कलेक्टर निशांत जैन मशाल यात्रा रथ को रवाना करेंगे।
जिला खेल अधिकारी प्रेमसिंह भाटी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई 2022 को राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों की मशाल यात्रा की शुभारम्भ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम से किया गया था। यह मशाल यात्रा राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के लिए आमजन को जागरूक एवं प्रचार-प्रसार करने के लिए बाड़मेर से होते हुए जालोर में प्रवेश हुई।
जिला मुख्यालय के शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम में मंगलवार, 19 जुलाई को प्रातः 8.30 बजे जिला कलेक्टर निशांत जैन मशाल यात्रा रथ को रवाना करेंगे। समारोह में राज्य, राष्ट्रीय व अर्न्तराश्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी आंमत्रित है।
जिला खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मंडलावत ने बताया कि प्रस्तावित रूट चार्ट प्लान के अनुसार जिला मुख्यालय से 19 जुलाई को प्रातः 7 बजे आहोर, प्रातः 8.30 बजे जालोर, प्रातः 9.30 बजे सायला, प्रातः 11.30 बजे बागोड़ा, दोपहार 2.30 बजे चितलवाना, सायं 4.15 बजे सांचौर पहुंचेंगी जहां रात्रि विश्राम होगा। 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे सरनाउ, दोपहर 12 बजे रानीवाड़ा, दोपहर 2 बजे भीनमाल से सायं 4 बजे जसवन्पुरा ब्लॉक मुख्यालय पर मशाल यात्रा पहुंचेगी।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें