विजय दशमी (दशहरा) पर चामुण्डा माता मंदिर में होगा शस्त्र पूजन - JALORE NEWS
![]() |
Weapon-worship-will-be-done-in-Chamunda-Mata-temple-on-Vijay-Dashami-Dussehra |
विजय दशमी (दशहरा) पर चामुण्डा माता मंदिर में होगा शस्त्र पूजन - JALORE NEWS
जालोर ( 28 सितम्बर 2022 ) हिन्दू युवा संगठन संस्था के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 अक्टुम्बर 2022 को विजय दशमी के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
संस्था महामंत्री अर्जुनसिंह पंवार ने बताया कि विजय दशमी के पावन पर्व पर अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर मॉं भगवती के चरणों में अपने शस्त्रों का पूजन करना सनातन संस्कृति एवं धर्मग्रन्थों में वर्णन किया गया है। इसके तहत 5 अक्टुम्बर विजय दशमी को संस्था द्वारा रावण दहन के बाद रात्रि 8.00 चामुण्डा माता मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।
शस्त्र पूजन मां चामुण्डा के चरणों में किया जाता है। इसलिये संस्था द्वारा हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर माता रानी के दरबार में शस्त्र पूजन किया जाता आ रहा है। इस बार जालोर शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुण्डा माता मंदिर प्रागंण में मॉ चामुण्डा के चरणों में चामुण्डा माता मंदिर के मंहत पवनपूरी महराज एवं अन्य संतगणों के साधिन्य में तथा संस्थापक अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में शस्त्र पूजन कार्यक्रम रात्रि 8.00 बजे किया जायेगा। शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर संस्था की आवश्यक बैठक का आयोजन भी किया गया । जिसमें इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में नगर उपाध्यक्ष हेमेन्द्रसिंह बगेडिया को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि संस्था के समस्त पदाधिकारी विजय दशमी दशहरा के दिन चामुण्डा माता मंदिर से रावण दहन हेतु निकलने वाली शोभायात्रा में भाग लेगें। संस्था द्वारा उक्त कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई है एवं तैयारी की जा रही है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें