लेक्चररों की कमी को लेकर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:मुख्य सड़क पर लगाया जाम, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी - JALORE NEWS
![]() |
Slogans-against-college-administration |
लेक्चररों की कमी को लेकर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन:मुख्य सड़क पर लगाया जाम, कॉलेज प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी - JALORE NEWS
जालोर ( 13 अक्टुबर 2022 ) जालोर के वीर वीरमदेव राजकीय कॉलेज में लेक्चरर की कमी सहित कई समस्याओं को लेकर स्टूडेंट्स ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रसंघ अध्यक्ष कालू सिंह भाटी ने बताया कि कॉलेज में पिछले 3 महीने से क्लास नहीं लग रही हैं। कॉलेज में लेक्चरर की कमी है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में 3203 स्टूडेंट हैं। जिनपर केवल 4 लेक्चरर हैं। वहीं सड़क जाम की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और ASP नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट्स से समझाइश कर जाम खुलवाया। इसके बाद सभी स्टूडेंट्स कॉलेज गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध प्रदर्शन को बढ़ता देख कॉलेज प्रिंसिपल अर्जुन सिंह उज्जवल भी स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे और सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया। वहीं पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष कालू सिंह भाटी, छात्र नेता रूपेंद्र सिंह सामुजा सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
स्टूडेंट्स की प्रमुख मांगें
स्टूडेंट्स ने बताया कि कॉलेज में लेक्चरर की कमी है। जिसके कारण रेगुलर क्लास नहीं लग पाती है। विज्ञान वर्ग में प्रयोगशाला में व्यवस्था सही कराई जाए। कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाए। कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था की जाए। कॉलेज में हॉस्टल को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें