जालौर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल चुनाव में मुणोत पैनल का प्रचार जोरों शोरों पर - JALORE NEWS
![]() |
munot-panel-started-public-relations-campaign-with-loud-noise |
जालौर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल चुनाव में मुणोत पैनल का प्रचार जोरों शोरों पर - JALORE NEWS
जालोर ( 14 अक्टूबर 2022 ) जालौर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक मंडल चुनाव में उम्मीदवारों ने अपना प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया है।
उम्मीदवार एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि महेंद्र मुणोत के पैनल के उमीदवारों ने भैरुनाथ अखाड़े में महादेव भोलेनाथ के दर्शन कर महंत श्री श्री पीर गंगानाथ महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात सभी उम्मीदवारों ने जालौर शहर के मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया।
मुख्य बाजार के व्यापारियों द्वारा जगह जगह पर उम्मीदवारों का माला व मुंह मीठा करवाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।प्रचार के दौरान नगर परिषद सभापति गोविंद टाक राजेन्द्र जैन गजेन्द्रसिंह सिसोदिया शोभा सुंदेशा दिलीप भट्ट उम्मीदवारों में एडवोकेट महेंद्र मुणोत एडवोकेट सुरेश कुमार सोलंकी राजेंद्र कुमार टाक भगवानाराम सुंदेशा प्रमोद कुमार प्रजापत छगनदास रामावत ममता माली प्रिती सैन माणकलाल भंडारी कृष्ण कुमार माली पिंटू कुमार जीनगर पारसाराम सहित शहर वासी उपस्थित थे।।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें