स्नेह मिलन समारोह 2022 को अभूतपूर्व व सफल बनाने पर 21 सदस्य कार्यकर्त्ता टीम को सम्मानित किया - JALORE NEWS
![]() |
21-member-worker-team-honored-for-making-Sneh-Milan-ceremony-2022-unprecedented-and-successful |
स्नेह मिलन समारोह 2022 को अभूतपूर्व व सफल बनाने पर 21 सदस्य कार्यकर्त्ता टीम को सम्मानित किया - JALORE NEWS
जालौर ( 21 नवम्बर 2022 ) जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय राजकीय कर्मचारी परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह 2022 पर समीक्षा बैठक व कार्यकर्त्ता सम्मान बैठक रविवार को रावणा राजपूत छात्रावास जालौर में युवा महासभा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता मे रखी गई !
समीक्षा बैठक को युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंह इंदा, महासभा संरक्षक दलपत सिंह आर्य, पुख सिंह भाटी नायब तहसीलदार, जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल सिंह परिहार, वीरेंद्र सिंह पवार, भैरू सिंह रामा, सुशील पाल सिंह गहलोत, जय सिंह इंदा, अनोप सिंह भाटी, नगर युवा अध्यक्ष मनजीत सिंह भाटी, अभिमन्यु सिंह मांगलिया, उत्तम सिंह पवार, लक्ष्मण सिंह मांगलिया, भंवर सिंह भाटी, दामोदर सिंह भाटी ने सम्बोधित किया !
सभी ने एक स्वर में राजकीय कर्मचारी समारोह को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व व सफल बताया ! बैठक में समारोह की 21 सदस्य कार्यकर्त्ता टीम को सम्मानित किया गया ! बैठक मे किशोर सिंह परमार,हड़मत सिंह दहिया, वीर सिंह पवार, हेमेंद्र सिंह परमार, गोपाल सिंह गौड़, दिलीप सिंह सोलंकी, देवराज सिंह दहिया, अमर सिंह राठौड़, प्रदीप सिंह सोलंकी, रविंद्र सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह परमार, नरेंद्र पाल सिंह सिसोदिया, कुलदीप सिंह, दीपक सिंह इत्यादि समाजबंधु उपस्थित हुए, कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया !
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें