बस्ती संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक पिछड़ी बस्ती में जाकर उनकी समस्याओं का करे निराकरण -बी एल भाटी - JALORE NEWS
![]() |
Events-organized-under-BJP-SC-Morcha-Basti-Sampark-Abhiyan |
भाजपा एससी मोर्चा बस्ती संपर्क अभियान के तहत हुए आयोजन - Events organized under BJP SC Morcha Basti Sampark Abhiyan
जालौर ( 19 नवम्बर 2022 ) भाजपा एस सी मोर्चा नगर मंडल जालोर के द्वारा बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत एफ सी आई कॉलोनी में भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल भाजपा जिला महामंत्री हरीश राणावत भाजपा नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम से पूर्व जालौर आगमन पर नगर मंडल द्वारा शिवाजी नगर चौराहे पर प्रदेश उपाध्यक्ष बी एल भाटी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व सभी अतिथियों का साफा माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया।
एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बी एल भाटी ने कहा कि हम सबको केंद्र सरकार के द्वारा लागु जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने वर्ग के हर घर तक पहुंचाना है वह उन्हें जानकारी देनी है। साथ ही पिछड़ी बस्ती के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमें उनकी समस्याओं को सुनकर आगे तक पहुंचाना है रावण का समाधान करवाना है।
जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल ने बस्ती संपर्क अभियान के द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दी।
भाजपा जिला महामंत्री हरीश राणावत ने संगठन के द्वारा एससी वर्ग के लिए की जाने वाली विशेष योजनाओं के बारे में बताया।भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बस्ती संपर्क अभियान को महत्वपूर्ण बयान बताया और कहा कि इस अभियान को हमें दिल से लेकर करना होगा।नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर ने कार्यक्रम में सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में एस सी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल,जिला कोषाध्यक्ष बगदाराम मेगवाल,एड़वोकेट संजय बोराणा,शंकर भादरू,पार्षद दिनेश बारोट,रमेश दमामी,हिमताराम,विजयपाल डाबी पुखराज दीपक मेगवाल सहित कहि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अभियान के तहत शहर में कहि आयोजन किये गए।जिसमे संजीवनी हॉस्पिटल में वरिष्ठजन डॉ. रमेश चोहान व डॉ. सोहन कराला का सम्मान कार्यक्रम।संत दरियायनाथजी महाराज का सम्मान व अभिनन्दन व उनसे आशिर्वाद प्राप्त करना व डॉ.भीमराव अंबेडकर सभा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अन्य कार्यक्रमों में नगर महामंत्री दिनेश महावर किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गेहलोत सहित कहि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें